बागेश्वर उपचुनाव भाजपा प्रत्याशी की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत पर कार्यकर्ताओं न खुशी जाहिर करते हुए मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं का कहना था कि बागेश्वर उपचुनाव में लोगों ने विकास कार्यों पर मोहर लगायी है। बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास की जीत की खबर मिलते दर्जनों कार्यकर्ता मुख्य बाजार में एकत्र हुए जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी की जीत पर मिष्ठान वितरण किया और एक दूसरे को मिठाई खिलाई। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मंडी समिति अध्यक्ष सुभाष गुम्बर का कहना था कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में किये गये प्रचार और उनके द्वारा किए गये विकास कार्यों से भाजपा को जीत मिली है। उन्होंने कहा आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा पांचो सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। इस मौके पर सुरेश खुराना, पंकज सेतिया, हरलोक ंिसह नामधारी, अनिल जेटली, गुलशन शर्मा, जसवीर चीमा, सुरजीत सिंह, किशन गुप्ता, प्रवीण माटा, सतीश छाबड़ा, डॉ मिगलानी, धीरज पुनियानी, अमन पासवान, अंकित मदान, हरीश रहलन, अमित सेतिया सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।