बहुउद्देशीय शिविर में दो दर्जन से अधिक शिकायतें दर्ज की गयी -दैवीय आपदा के तहत किसानों की खराब हुई गेहूं एवं सरसों की फसल
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। उत्तराखंड सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक साल नई मिसाल कार्यक्रम के अन्र्गत ब्लाक कार्यालय में एक दिवसीय जनसेवा कार्यक्रम/बहुउद्देशीय शिविर/चिकित्सा का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा करीब दो दर्जन से अधिक स्टाल लगाकर उनके विभाग द्वारा पोषित योजनाओं की जानकारी दी गयी। शिविर में करीब दो दर्जन से अधिक समस्याओं दर्ज की गयी। जिसमें प्रमुख रुप से दैवीय आपदा के तहत किसानों की गेहूं व सरसों की खराब हुई फसल का मुआवजा दिलाये जाने की मांग की गयी। ब्लाक कार्यालय सभागार में बहुउद्देशीय शिविर तहसीलदार पूजा २ार्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रुप पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द पांडेय, एवं अतिथि के रुप में भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा २ाामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के एक वर्ष पूर्ण होने पर उनकी उपलब्धियों को विस्तार से बताया गया। वहीं सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी गयी। शिविर में करीब 17 शिकायतें दर्ज की गयी जिसमें प्रमुख रुप से बिजली, सिंचाई, राजस्व संबंधी में खतौनी, ग्राम्य विकास संबंधी, जलसंस्थान, रोड निर्माण आदि दर्ज की गयी। शिविर में पहुंचे किसानों ने विगत दिनों हुई अचानक बरसात से खड़ी गेहूं एवं सरसों की फसलों के हुए नुकसान का मुआवजा दिलाये जाने की पुरजोर मांग की गयी। इस दौरान तहसीलदार ने दर्ज की गयी शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए २ाीघ्र निस्तारण करने के दिशा निर्देश दियेे। वहीं क्षेत्रीय विधायक अरविन्द पांडेय ने भी दर्ज की गयी शिकायतों को अधिकारियों को २ाीघ्र निस्तारण करने के भी दिशा निर्देश दिये गये। शिविर में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 20 लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र दिये गये। सात महिला समूहों की सीसी लिमिट बढ़ाने की स्वीकृति प्रदान की गयी। जय मां काली महिला स्वयं सहायता समूह खानपुर पूरव, अन्नपूर्णा महिला स्वयं सहायता समूह पिपलिया नंबर एक, राधे-राधे महिला स्वयं सहायता समूह पत्थरकुई सरदारनगर को विशेष कार्यो के लिए सम्मान पत्र दिया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के करीब दो दर्जन स्टाल लगाये गये जिसमें प्रमुख रुप से कृषि विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, कौशल विकास एवं सेवायोजना विभाग, बाल विकास विभाग, दुग्ध उत्पादक विभाग, उद्यान एवं खाद्य विभाग, आरबीएसके विभाग, यूपीसीएल विभाग, मत्यस विभाग, पशुपालन विभाग, नगरपालिका परिषद विभाग, पंचायती राज विभाग, जल संचय जीवन विभाग, आयुर्वेदिक एवं स्वास्थ्य विभाग, अल्प संरक्षण विभाग, शिक्षा अभियान विभाग, खाद्य नागरिक उपभोक्ता विभाग २ाामिल थे। इस मौके पर, मंडी समिति अध्यक्ष सुभाष गुम्बर, विधायक प्रतिनिधि राजेश गुम्बर, कनिष्ट ब्लाक प्रमुख डिप्सन नरुला, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना, नोडल अधिकारी संजय छिमवाल, खंड विकास अधिकारी २ोखर जोशी, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी जगदीश चन्द्रा पूर्व ग्राम प्रधान २ौलेन्द्र २ार्मा, अश्वनी कुमार, बीना भण्डारी, दीपा, मनीषा, डा. ऋषि गुप्ता, पुष्पा जोशी, निर्मल कुमार, विद्युत विभाग के जेई महताब अली, फरमान अली, डा. प्रशांत चैहान, डा. रवि २ांकर झा, संगीता, जीएस चैहान, राजेश भाकुनी, चन्द्र प्रकाश रावत, जगदीश चन्द्रा, सलविन्दर सिहं, साहिल गाबा, अमिज पनेरु, परमजीत सिंह पम्मा, राजेश सक्सेना, सुरजीत सिंह, संजय कुमार, हरीश चन्द्र, मुकेश कुमार, दीपक असगोला, धर्मानंद जोशी, सुमित उपाध्याय आदि अधिकारी एवं कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सतीश चुघ ने किया।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-