गदरपुर के ग्राम पंचायत बकैनिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित -उपस्थित जनसमूह ने विकसित भारत संकल्प की शपथ ली
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत विकास खण्ड-गदरपुर ग्राम पंचायत बकैनिया में भन्य कार्यक्रम का-आयोजन किया गया। खण्ड विकास अधिकारी शेखर जोशी ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी आम जनमानस तक पहुँचाने तथा विभिन्न योजनाओं के पात्र किन्तु वंचित लाभार्थियों के चिन्हीकरण हेतु विकसित भारत संकल्प याता का आयोजन विकास खण्ड की समस्त 52 पंचायतों में किया जा रहा है। ग्राम बकैनिया में कार्यक्रम के तहत आई ई०सी० वैन के ग्राम पंचायत में पहुंचने पर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। सर्वप्रथम स्वागत गीत/स्वागत कार्यक्रम ग्राम की महिलाओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। विभिन्न विभागों से कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे अधिकारियों द्वारा अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी कार्यक्रम में दी गई। जिसमें ग्राम्य विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, पशुपालन विभाग, बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई, पेयजल, गैस सर्विस विभाग आदि सम्मिलित रहे। प्रधानमंत्री आवास योजना व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन 20 उज्जवला योजना आदि पर विस्तृत चर्चा की गई व वंचित पात्र लाभार्थियों के चिन्हीकरण कर प्रक्रिया से अवगत भी कराया गया। ग्राम पंचायत के अन्र्तगत गठित महिला समूह सदस्य मालती देवी, तसवीर और एवं मलकीत कौर द्वारा मेरी कहानी-मेरी जुबानी के तहत अपने अनुभवों को बताया गया। प्रचार वैन में स्क्रीन व स्पीकर के माध्यम विकसित भारत संकल्प की शपथ भी ली गई से भी योजनाओं की जानकारी दी गई। जनसमूह ने बड़े उत्साहके साथ माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के स्टेच्यू के साथ फोटोग्राफी करवाई। सम्मानित मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा, मंडी समिति गदरपुर अध्यक्ष सुभाष गुम्बर, ग्राम प्रधान पति मंगल सिंह, अवधेश कुमार, अनिल जेठली, रामनेत यादव, शिवम त्रिपाठी, सुरजीत सिंह, बल्देव सिंह, स्र्पद्धा देवी अनीता उपस्थित रहे। विभिन्न विभाग के अधिकारियों में जनपद स्तर से नोडल पीसी पाण्डे, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग, पशुचिकित्साधिकारी डा. रविशंकर झा, सुमित कुमार, किरन, नकुल, सुखदेव, तरुण, गोविन्द, आदि उपस्थित थे।
सीधे समाचार एवं विज्ञापन भेजने के लिए सम्पकें करें-
सम्पादक- विनोद कुमार
मो. 971911322- 9410588220