नगर कांग्रेस अध्यक्ष ने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन गदरपुर नगर इकाई का गठन किया -लवप्रीत सिंह महामंत्री, कर्णवीर सिंह सचिव बनाया गया
विनोद वार्ता संवाद सूत्र
गदरपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन गदरपुर की नगर इकाई का गठन कांग्रेस के नगर अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा द्वारा किया गया। गुरुद्वारा मार्केट में राष्ट्रीय छात्र संगठन गदरपुर इकाई का गठन करते हुए नगर अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा ने बताया कि वार्ड नंबर पांच निवासी लवप्रीत सिंह को महामंत्री, रामजीवनपुर नंबर 1 के कर्णवीर सिंह को नगर सचिव बनाया गया। इस दौरान श्री शर्मा ने कहा कि छात्र शक्ति कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य करती है। छात्र शक्ति द्वारा समय-समय पर गंभीर समस्याओं को लेकर आन्दोलन करती रहती है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर छात्र संगठन कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से विजय बनाने का कार्य करेगी। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौपी गयी है वह संगठन हित में कार्य करते हुए संगठन को मजबूत करेगी। इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष गुरविन्दर सिंह विर्क, पूर्व सभासद संजीव अरोरा, राजेश बाबा, राजकुमार तोमर, जीेतू विर्क, आकाश सिंह, हर्षित सिंह, सूररज सिंह, संदीप सिंह, आयुश डूमरा, अर्जुन दुआ आदि मौजूद थे।
सीधे समाचार एवं विज्ञापन भेजने के लिए सम्पकें करें-
मान्यता प्राप्त सम्पादक- विनोद कुमार
मो. 971911322- 9410588220