देश उपाध्यक्ष बनने पर डाॅ. महाजन का भव्य स्वागत -प्रदेश की सनातन संस्कृति संरक्षण का पलायन रोकनाः महाजन
फोटो विवरण-गदरपुर में डाॅ. आर.के. महाजन का स्वागत करते कार्यकर्ता।
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। नवगठित राजनीतिक एकम सनातन भारत दल के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर कार्यकताओं व समाजसेवियो ने डाॅ. आर. के. महाजन का भव्य स्वागत किया। शनिवार को गदरपुर महाजन नर्सिंग होम में स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्र में एकम सनातन भारत दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर शर्मा की संस्तुति पर डॉ. आर.के. महाजन को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने महाजन को माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। महाजन की प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति से पार्टी कार्यकताओं में ,खुशी की लहर दौड़ गयी। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष महाजन ने कहा कि केन्द्रीय नेताओं ने उन पर जो विश्वास किया है वह उस पर खरा उतरेगे, तथा पूरे प्रदेश में एकम सनातन भारत दल की इकाई गठित कर हिंदुओं की रक्षा के लिए संकल्प के साथ युवा पीढ़ी को संगठन में जोड़ने का कार्य करेंगे। बताया कि कांग्रेस व भाजपा दोनों पार्टियों ने हिन्दू हितों से किनारा कर लिया है। हालांकि भाजपा हिन्दू वोटों से विजयी होती आयी है। उन्होंने कहां की एकम सनातन भारत दल का अर्थ है श्रेष्ठ, सत्य व धर्म। हम सनातनी विचारधारा को हमेशा आगे बढ़ाने का कार्य किया है एवं करते रहेंगे। स्वागत करने वालों में हरिचरण सिंह चन्ना, राजीव सैनी, लेखराज कश्यप, अमित ढींगरा, राजकुमार अरोड़ा, राजकुमार सैनी, सुनील सैनी, विवेक, मुन्नालाल, चेतराम, दीवान, विजयपाल, राजेंद्र मौर्य, कुंवर सिंह, रावण वाल्मीकि, अभिषेक वाल्मीकि अमरीक सिंह चिंटू कश्यप श्याम मौर्य रंजीत सरकार समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।