नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला मोर्चा दिनेशपुर मंडल द्वारा सम्मेलन आयोजित -सम्मेलन में महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति किया गया जागरुक
विनोद वार्त संवाद-सूत्र
गदरपुर। ग्राम नंदपुर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला मोर्चा दिनेशपुर मंडल द्वारा सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महिलाओं के लिए चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी। सम्मेलन में वक्ताओं ने महिलाओें को अपने अधिकार के प्रति जागरुक रहने का आहृवान किया।इस अवसर पर मुख्य प्रवक्ता जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा उमा जोशी, कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त रूप से श्रीमती कंचन सिंह, जिला मंत्री कुमारी मंगोला, मंडल मंत्री ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेशपुर मंडल अध्यक्ष श्रीमती दीपा चुफाल ने की,। इस अवसर पर मंडल प्रभारी श्रीमती पूनम ग्रोवर, श्रीमती इंदिरा गढ़िया, सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती बीना जोशी, श्रीमती विमला पानू, श्रीमती शैलेश, श्रीमती मंजू बिष्ट, श्रीमती शीला, ग्राम प्रधान नन्दन सिंह नैनवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।
सीधे समाचार, विज्ञापन के लिए सम्पर्क
विनोद कुमार, मान्यता प्राप्त सम्पादक (पत्रकार)
मो. 9719113220
निरन्तर समाचार पढ़ने के लिए vinodvarta.inपर लॉगिन करें।