सरकार जनता के द्वार के तहत लगायी गयी चैपाल में 46 समस्यायें दर्ज की गयी ग्राम पंचायत सरोवर नगर में लगी चैपाल में सचिव डा. पंकज कुमार पांडेय ने सुनी ग्रामीणों की समस्यायें,कुछ का किया निस्तारण
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। सरकार जनता के द्वार के तहत जन समस्याओं के निराकरण हेतु चैपाल का आयोजन किया गया। जिसमें 46 शिकायतें/आवेदन दिये गये। मंगलवार की देर सायं विकास खंड गदरपुर के अन्तर्गत बरेली नगर नं.2 ग्राम पंचायत सरोवर नगर के राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय बरेली नगर नगर नंबर दो में डा. पंकज कुमार पांडेय सचिव लोक निर्माण विभाग, औद्योगिक विकास (खनन) की अध्यक्षता में चैपाल का आयोजन किया गया। चैपाल कार्यक्रम में अधिकारियों द्वारा जन समस्याओं को सुना गया तथा यथासंभव निराकरण भी किया गया। जिन समस्याओं का निराकरण तत्कार नहीं हो सका उसके निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारित करने संबंधित विभाग अधिकारियों दिशा निर्देश दिये गये। चैपाल में ग्राम प्रधान श्रीमती निशा कम्बोज के द्वारा सड़क निर्माण, आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय बरेली नं.2 में अध्यापक की नियुक्ति, खेतों से गुजर रही विद्युत लाईन को हटाने के लिए आवेदन किया गया। ग्राम प्रधान कनकटा गुरविन्दर सिंह ने मुख्य मार्ग निर्माण संबंधी, क्षेत्र पंचायत सदस्य झगड़पुरी सलविन्दर सिंह कलसी ने जल भराव की समस्या व सड़क निर्माण, लेखराज व ग्रामवासियों ने नहर की सफाई हेतु आवेदन दिया। उप प्रधान मोतियापुरा जसपाल सिंह ने डामर रोड निर्माण हेतु शिकायती पत्र दिया। चैपाल में कुल 46 शिकायते/आवेदन दर्ज किये गये। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अरविन्द पांडेय, जिलाधिकारी उदय राज सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी तारा ह्यांकी, संयुक्त मजिस्टेªेट सुश्री अनामिका सिंह, एसडीएम राकेश चन्द्र तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चन्द्र त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी शेखर जोशी, तहसीलदार श्रीमती नीतू डागर सहित विभिन्न विभागों के जनपद/खंड स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।