13 अगस्त को लोक अदालत आयोजित
रूद्रपुर (सूवि.) माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार माननीय जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर श्री प्रेम सिंह खिमाल के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर जनपद ऊधम सिंह नगर में 13 अगस्त 2022 (द्वितीय शनिवार) को प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक जिला न्यायालय रूद्रपुर सहित बाह्य स्थित दीवानी न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। दिनांक 13 अगस्त, 2022 (द्वितीय शनिवार) को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटीगेशन के निम्न वादों का निस्तारण किया जाएगा जैसे-भरण पोषण, धारा 138 एन0आई0एक्ट, धन वसूली, आपराधिक शमनीय व सिविल, श्रम विवाद, विद्युत व जलकर बिल से सम्बन्धित मामलों का निस्तारण किया जायेगा।इसके अतिरिक्त न्यायालयों में लम्बित शमनीय प्रकृति के आपराधिक वाद, धारा 138 एन0आई0एक्ट, धन वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, श्रम संबंधी वाद, विद्युत व जलकर बिल संबंधी वाद, वैवाहिक वाद (तलाक को छोड़कर), भूमि अधिग्रहण वाद, भुगतान व भत्तों से संबंधित सर्विस के मामले, जिला न्यायालय में लम्बित राजस्व वाद एवं अन्य सिविल मामले (किरायेदारी, सुखाधिकार, व्यादेश) आदि मामलों का निस्तारण किया जाएगा। सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि जो भी व्यक्ति अपने मामलों को दिनांक 13 अगस्त, 2022 (द्वितीय शनिवार) को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित करवाना चाहते हैं तो वे दिनांक 10 अगस्त, 2022 से पूर्व किसी भी कार्यदिवस में संबंधित न्यायालय में स्वयं या अधिवक्ता के माध्यम से आवेदन सकते है। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय परिसर, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर में या दूरभाष संख्या 05944250682 पर सम्पर्क किया जा सकता है।