भगवान वाल्मीकि जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज द्वारा भगवान वाल्मीकि के जन्मोत्सव के उपलक्ष में भव्य शोभायात्रा निाकली गयी। भावाधस के राष्ट्रीय मुख्य संचालक सुरेश देवांतक और भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा द्वारा झंडी दिखाकर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा वाल्मीकि धर्मशाला वार्ड नंबर 3 से शुरू होकर सकैनिया मोड, मुख्य बाजार, गुलरभोज रोड, अनाज मंडी, मुख्य बाजार होते हुए धर्मशाला में संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान रथ पर श्री राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, भगवान वाल्मीकि और श्रीराम के पुत्र लव, कुश की झांकियां सुसज्जित करके बैंड बाजे की मनोहर धुनों के साथ सुंदर प्रदर्शन किया गया। कलाकारों द्वारा नृत्य करते हुए विभिन्न झांकियां के प्रदर्शन के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाये। इस दौरान धर्मगुरु हरपाल सिंह हितकारी, राजेश हितकारी, राकेश वाल्मीकि, अरुण चैधरी, राजेंद्र वाल्मीकि, गुंजन सुखीजा, सुरेश खुराना नरेश हुड़िया, मनोज गुंबर, निपुण गगनेजा, रोहित सुदामा ,ज्योति ग्रोवर सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
सीधे समाचार एवं विज्ञापन भेजने के लिए सम्पकें करें-
सम्पादक- विनोद कुमार
मो. 971911322, 9410588220