वामन अवतार विष्णु भगवान के पाॅंचवे अवतार के रुप में थे -श्री अद्धैत स्वरुप अनंत आश्रम में नौवें श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का पाॅंचवां दिन
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। श्री अद्धैत स्वरुप अनंत आश्रम में नौवें श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के पांचवे दिन भगवान विष्णु के वारे की सम्पूर्ण कथा प्रवचन किया गया। इस दौरान कुरुक्षेत्र से पधारे संत त्यागपुरी जी महाराज, संत ध्यानपुरी एवं संत व्यासपुरी जी के द्वारा भागवत पुराण के अनुसार भगवान विष्णु जी ने देवराज इन्द्र को स्वर्ग पर अधिकार देने के लिए वामन का अवतार ग्रहण किया।़ ़़़ऋषि कश्यप और देवमाता अदिति के पुत्र के रुप में भगवान विष्णु जी ने एक बोने ब्राहम्मण के रुप में जन्म लिया। इन्हें वामन अवतार से जाना जाता है। वामन अवतार श्री विष्णु भगवान के पांचवे अवतार थे। श्रीमद् भागवत कथा के सुन्दर प्रवचनों एवं भजनों ने भक्तांे को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर अशोक बजाज, विजय शर्मा, अशोक मिगलानी, दर्शन ठुकराल, राजेश मिगलानी, सुशील बजाज, हंसराज ग्रोवर, वेदप्रकाश बजाज, राजकुमार मुंजाल, केवल कृष्ण, भगवान दास, रमाकांत, आशा खुराना, रिया बजाज, ममता ठुकराल, पायल चावला, मीना तागरा, नेहा, सीमा गाबा, मन्नी बजाज, सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
सीधे समाचार एवं विज्ञापन भेजने के लिए सम्पकें करें-
मान्यता प्राप्त सम्पादक- विनोद कुमार
मो. 971911322- 9410588220