महिला सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष रीना कपूर के नेतृत्व में महिला सम्मेलन का भव्य आयोजन
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
दिनेशपुर (गदरपुर) 65 गदरपुर विधानसभा के चक्की मोड़ स्थित रामलीला मैदान में आयोजित महिला सम्मेलन में मातृशक्ति ने बढ़ चढ़कर सहभागिता निभाते हुए महिला कांग्रेस जिंदाबाद के जोरदार नारे लगाये।
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रीना कपूर के नेतृत्व में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा नेटा डिसूजा सहित महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य, विधायक प्रतिमा दास,प्रदेश प्रभारी परमिंदर कौर,मीडिया कोर्डिनेटर जरिता,अलका पाल ,पूर्व सह प्रभारी उत्तराखण्ड संजय कपुर राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी सहित कई दिग्गज नेता मंचासीन रहे। कार्यक्रम के दौरान महिला कांग्रेस के दिग्गज चेहरों ने प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर निशाने साधते हुए कांग्रेस में महिलाओं को उचित सम्मान और उनके अधिकार के प्रति जागरूकता देते हुए अपने विचारों को रखा। महिला सम्मेलन के कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची कांग्रेस महिला राष्ट्रीय अध्यक्षा नेटा डिसूजा ने भारतीय जनता पार्टी के विधायकों और मंत्रियों के खिलाफ जमकर निशाने साधते हुए अपने विचारों को रखा उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी के विधायकों पर महिलाओं पर उत्पीड़न किए जाने और रेपिस्ट जैसे बड़े मुकदमे लगे हैं यहां तक की भारतीय जनता पार्टी के कई ऐसे नेता भी हैं जिन पर आज अपराधिक मामले दर्ज है उन्होंने कांग्रेस पार्टी में महिलाओं को उचित सम्मान दिए जाने की बात कही उन्होंने कहा आज महंगाई की सबसे बड़ी मार महिला वर्ग पर पढ़ रही है। रसोई घर का बजट बिगड़ चुका है सब्जियों के रेट रिफाइंड और सरसों के तेल के रेट इस कदर बढ़ चुके हैं की महिला अपने परिवार को पौष्टिक भोजन देने से भी असमर्थ नजर आ रही है उन्होंने क्षेत्र का भ्रमण कर किसान महिलाओं एवं मजदूर मजबूत किए जाने की बात कही उन्होंने कहा प्रदेश में कांग्रेसी सरकार बनना तय है और इस बार गदरपुर विधानसभा सीट से भी कांग्रेस का विधायक ही चुनकर आएगा जो प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने में अपना सराहनीय योगदान देगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष रीना कपूर द्वारा की गई जिन्होंने अपने संबोधन में कार्यक्रम में पहुंचे भरपूर मातृशक्ति को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद अर्पित करते हुए आभार प्रकट किया उन्होंने कहा मातृशक्ति कभी कमजोर नहीं है उन्हें बस एक मौका चाहिए अपनी काबिलियत दिखाने का जिसके लिए 65 गदरपुर विधानसभा के हर महिला भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है और आने वाला समय उत्तराखंड में महिलाओं के सम्मान के लिए जाना जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष रीना कपूर द्वारा मंच पर आसीन समस्त महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया ।मंच का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तारक बाछाड़ एव संजीव झाम द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तारक बाछाड़, गुरबाज सिंह विर्क कैलाश तिवारी,रायसिंह नंदराम किशन सिंह भूपेंद्र सिंह कोमल सिंह चमन सिंह मदन सिंह जगत सिंह इंदर सिंह चंदन सिंह बबलू मेहता विकास सरकार जगन्नाथ सरकार रमेश विश्वास नारायण हरदास संजय सरकार सतीश मंडल वीरेंद्र मंडल राजीव ग्रोवर श्याम ठुकराल शाकिर अली भीम ठुकराल कृष्ण लाल बत्रा मनीष चैधरी विशाल मक्कड़ सुमित्र भुल्लर निरंजन धरामी सहित नजमा बेगम रूपवती जरीना इशरत हनीफा गुलिस्ता साहिल निशा सरोज शबाना बसंती समीम बेगम पुल जहां नीतू जानकी देवी नन्ही देवी रामवती देवी राधा देवी दुर्गा देवी जो देवी गुड्डू शकुंतला किरण कमला आयुषी रेखा रावत पायल बजाज रीना बबीता सुचित्रा सरकार अनीता सरकार कल्पना विश्वास सपना स्वर्णकार गुड्डू देवी सुमन सीताराम रूप सिंह कन्हाई सिंह प्रेम सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।