भारत विकास परिषद द्वारा राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता आयोजित -सेंट मेरी स्कूल स्कूल प्रथम, एसएस पब्लिक स्कूल द्वितीय व रेडरोज कांवेंट स्कूल तीसरे स्थान पर रहे
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। भारत विकास परिषद शाखा गदरपुर द्वारा राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता हिन्दी एवं संस्कृत भाषा में आयोजित की गयी। इस कार्यक्रम में नगर के विभिन्न हिन्दी एवं अंग्रेजी मीडियम स्कूलों के नौ विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वन्देमातरम् गीत से किया गया। दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़, विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षाधिकारी भाष्करानन्द पाण्डेय द्वारा संयुक्त रुप से किया। प्रतियोगिता मे सेंट मेरी स्कूल ने प्रथम, एसएस पब्लिक स्कूल ने द्वितीय एवं रेडरोज कांवेंट स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णयक मंडल में गरीश कुमार दूबे, श्रीमती शैली बंसल, श्रीमती सुजीता नारंग ने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन संयोजक सतीश बत्रा ने किया। इस कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष प्रमोद गगनेजा, सचिव प्रमोद बजाज, कोषाध्यक्ष संजीव अनेजा, दीपक सुधा, रविन्द्र बजाज, द्रोण कुमार बाजपेई, ऐश्वर्य बाजपेयी, महिला संयोजिका श्रीमती ज्योति ग्रोवर, किरन डाबर, मंजू गुम्बर, राशि मदान, अल्लिका सुधा, राजकुमार सिंधी, पंकज सेतिया, विनोद चुघ, डा. विनीत अरोरा, अशोक भुड्डी, प्रदीप भुड्डी, गौरव मदान, जीवन मदान, प्रवीण गिलहोत्रा, अशोक, कृष्ण लाल सुधा, कृष्ण लाल अनेजा, रविन्द्र वीर सिंह,, शिवा शर्मा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।