विकास खंड कार्यालय में संकल्प सप्ताह के तहत समृद्धि दिवस का आयोजन -प्रधान संघ अध्यक्ष गुरविन्दर सिंह ने फीता काटकर किया शुभारम्भ
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। आकांक्षी विकास खण्ड कार्यक्रम के अन्तर्गत मनाये जा रहे संकल्प सप्ताह के तहत समृद्धि दिवस का आयोजन विकास खण्ड कार्यालय के सभागार में किया गया। जिसा शुभारम्भ प्रधान संघ अध्यक्ष गुरविन्दर सिंह ने फीता काटकर किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं/विभागों के द्वारा समृद्धि दिवस समारोह में प्रतिभाग किया गया, साथ ही स्टाल लगाकर विभागों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे बताया गया। उपस्थित विभागीय अधिकारियों व प्रतिनिधियों ने जानकारी उपलब्ध कराई । बैक ऑफ बडौदा आर.सेटी. के निदेशक वरूण पंत ने स्वरोजगार संबंधी, जिला सेवायोजन अधिकारी आर.के.पंत ने विभागीय व सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। रूरल बिजनेस इन्क्यूवेटर (आर.बी.आई.) से आये हेमंत बजेठा, व अनुपम अवस्थी ने विभागीय योजना की जानकारी दी। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आई.आई.एम.) काशीपुर के इन्टर्न छात्रों द्वारा डिजीटल लिटरेसी से संबंधित जानकारी साझा की। रीप परियोजना प्रबंधन इकाई के प्रमुख सुरेश को चंद ने आजीविका वृद्धि संबंधी जानकारी प्रदान की। जिला उधोग केन्द्र रूद्रपुर के प्रशासनिक अधिकारी रमेश बिष्ट ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की जानकारी प्रदान की। खण्ड विकास अधिकारी शेखर जोशी ने सभी एन.आर.एल.एम. स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से सभी पटल पे जाकर जानकारी लेने व आर्थिक रूप से समृद्धि अपनाने की जानकारी दी।इस अवसर पर सहायक खण्ड विकास अधिकारी सुभाषिनी, उपकार्यक्रम अधिकारी मनरेगा अमित मेहरा, बी.एम.एम. शखावत शाह, लेखाकार रीप प्रमोद कांडपाल, ऐरिया कोडिनेटर राधा बठला, रवि आर्या, नदीम, पी.आर.पी. सुनिता पीरामल फाउण्डेशन से सुएब खान, गॉधी फेलो, निशा शर्मा, नेशकॉम फाण्डेशन से सनी कुमार, प्रमोद कुमार, विजय पासी, कनिष्ठ सहायक सुमित उपाध्याय, हीरा बिष्ट, सोमपाल, राखी, रविन्द्र उपाध्याय, ललित उपाध्याय, प्रीति, किरन, ललिता, सीमा कोरांग, रेखा कुशवाह आदि स्वंय सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रही।
सीधे समाचार, विज्ञापन के लिए सम्पर्क
विनोद कुमार, मान्यता प्राप्त सम्पादक (पत्रकार)
मो. 9719113220
निरन्तर समाचार पढ़ने के लिए vinodvarta.inपर लॉगिन करें।