आढ़ती एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन -गगनेजा अध्यक्ष, सरना महामंत्री एवं भुसरी कोषाध्यक्ष चुने गये
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। आढती एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अनिल गगनेजा अध्यक्ष, आलोक सरना, महामंत्री, मुकेश भुसरी कोषाध्यक्ष सर्व सम्मति से चुने गये। शेष कार्यकारिणी का शीघ्र ही गठन किया जायेगा। सोमवार को नवीन मंडी कार्यालय में आढ़ती एसोसिएशन की बैठक विनोद भुसरी की अध्यक्षता में हुई। चुनाव प्रक्रिया से पूर्व पिछले वर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया और पुरानी कार्यकारिणी द्वारा इस्तीफा दिया गया। इसके उपरान्त नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरु की गयी। नई कार्यकारिणी के गठन प्रक्रिया के तहत अनिल कुमार गगनेजा को सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुना गया। बैठक में आढती एसोसिएशन अन्य पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल गगनेजा ने बताया कि आलोक सरना को महामंत्री, मुकेश भुसरी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है और शीघ्र ही कार्यकारिणी का विस्तार किया जायेगा। नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल गगनेजा ने कहा कि किसी भी आढ़ती व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा नवीन मंडी में जिन व्यापारियों को दुकानें नहीं मिल पाई उन्हें शीघ्र से शीर्ध से दुकानें दिलाने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा किसानों को साथ लेकर चलेंगे और उनके हितों की रक्षा की जाएगी। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष सतीश धीक, अशोक कुमार हुड़िया, राजकुमार भुडडी, विजय सुखीजा, लेखराज भुड्डी, टीकम खेड़ा, सुशील घीक, दीपक बेहड, अशोक धीर, दीदार सिंह वेदी, राजेश बजाज, मनोज बजाज, सतीश भुड्डी, सुभाष खुराना, अशोक पोपली जगदीश भुड्डी, बंटी पोपली, अनमोल बजाज, राजेश अग्रवाल, ओम प्रकाश गुम्बर, ओम प्रकाश बठला, राजेश आहूजा, विनोद गुम्बर सहित काफी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।
सीधे समाचार, विज्ञापन के लिए सम्पर्क
विनोद कुमार, मान्यता प्राप्त सम्पादक (पत्रकार)
मो. 9719113220
निरन्तर समाचार पढ़ने के लिए vinodvarta.inपर लॉगिन करें।