व्यापार मंडल के नेतृत्व में ई-रिक्शा चालकों ने नगरपालिका के ईओ का किया घेराव -ई-रिक्शा चालकों एवं व्यूटी पार्लर व नाई दुकानदारों व्यवसायिक लाईसेंस बनाने का किया कड़ा विरोध
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
संक्षिप्त
गदरपुर। नगरपालिका द्वारा ई रिक्शा चालकों एवं ब्यूटी पार्लर, नाई दुकानदारों के व्यवसायिक लाईसेंस बनाने को लेकर व्यापार मंडल के नेतृत्व में ई-रिक्शा चालकों ने ईओ का घेराव किया। व्यापार मंडल ने आरोप लगाया कि दिनेशपुर के नाम से छपी रसीद पर व्यवसायिक लाईसेंस बनाया जा रहा है। वहीं आटो रिक्शा के नाम पर ई-रिक्शा चालको से लाईसेंस बनाने के नाम से 360 रुपये जबदस्ती वसूले जा रहे है। जिसका व्यापार मंडल ने कड़ा विरोध किया है। वही ई-रिक्शा चालकों का कहना था यदि हमारा उत्पीड़न किया गया तो इसे बर्दाश्त नही किया जायेगा।
विस्तृत
व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़ एवं महामंत्री संदीप चावला के नेतृत्व में ई-रिक्शा चालकों नेे नगरपालिका कार्यालय मंे ईओ प्रवीन कुमार का घेराव किया। व्यापार मंडल ने कहा कि पालिका द्वारा ई रिक्शा चालकों से लाठी व डंडों को दिखाकर जबरदस्ती लाइसेंस बनाया जा रहा है। व्यापार मंडल द्वारा जब गजट दिखाने को कहा गया तो गजट में ई रिक्शा के स्थान पर आटो रिक्शा का नाम था जिस पर व्यापार मंडल ने कहा कि यह नियमानुसार गलत है लेकिन ईओ ने इसे नहीं माना। व्यापार मंडल द्वारा कहा गया कि लाईसेंस के नाम पर 360रुपये की काटी जा रही रसीद दिनेशपुर के नाम छपी है दिनशपुर का नाम काटकर गदरपुर लिखकर दी जा रही हैं जो एक अवैधानिक है। व्यापार मंडल ने आरोप लगाया कि कि पालिका कर्मी ई-रिक्शा चलाकों को लाठी व डंडे दिखा एवं ई-रिक्शा को जबदस्ती रोककर एवं अशब्दों को प्रयोग कर उसकी चाबी निकालकर लाईसेंस बना रहे है। जिसे किसी कीमत पर बदोश्त नहीं किया जायेगा। इस पर ईओ का कहना था कि गदरपुर के नाम की रसीद न छपने के कारण दी गयी है। वहीं व्यापार मंडल ने व्यूटी पार्लर, नाई दुकानदारों पर लाईसेंस बनाने का भी विरोध किया। व्यापार मंडल का कहना था कि कोविड-19 के चलते पहले ही इनके कारोबार बंद रहे और आर्थिक तंगी से जूझ रहे है। जब गजट दिखाने को कहा गया तो ईओ द्वारा जो एक प्रति दिखायी गयी इस पर व्यापार मंडल सहमत नहीं हुआ। व्यापार मंडल ने कहा कि पालिका द्वारा यदि जबरदस्त लाईसेंस के नाम पर वसूली की जायेगी तो इसका कड़ा विरोध किया जायेगा। वहीं ईओ का कहना था गजट नोटिफिकेशन के आधार पर नियमानुसार लाइसेंस शुल्क लिया जा रहा है। घेराव करने वालों में व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा, सिद्धार्थ भुसरी, प्रेस क्लब अध्यक्ष जय किशन अरोरा, नामित सभासद सुरेश खुराना, प्रीत ग्रोवर, सभासद परमजीत सिंह पम्मा, ई रिक्शा चालकों में विजय कुमार, अकील खान, असगर अली, रमेश, सचिन, बंटी, अजय, मोहन सिंह, राजा राम, अकबर अली, संतराम, जय प्रकाश, विजय, मोहम्मद हनीफ, महोब्बे अली, बूटा राम आदि मौजूद थे।