विवाहिता ने पति व सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की दी तहरीर
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। विवाहिता महिला ने दहेज उत्पीड़न पर थाने में तहरीर देकर पति व सास पर के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। प्रार्थिनी रीतू ने थाने में दी गयी तहरीर में कहा कि उसका विवाह दिनांक 2.7.2017 को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार अमन कुमार पुत्र श्री राजेंद्र कुमार निवासी मकान नंबर 10 गली नंबर 1 दुर्गा एनक्लेव सेहतपुर फरीदाबाद हरियाणा के साथ संपन्न हुआ था विवाह में प्रार्थिनी के पिता, भाई के द्वारा अपने समर्थन के अनुसार दान दहेज दिया जिसमें सोने के आभूषण तथा घरेलू सामान डबल बेड अलमारी ड्रेसिंग टेबल सोफा सेट विस्तार कपड़े लगते इत्यादि ट्रक भरकर समान दिया था साथ में 50,000 रुपये नगद भी दिए थ।े लेकिन उक्त दान दहेज से प्रार्थिनी के पति, सास कुसुमा देवी खुश नहीं थे तथा शादी के 15 दिनों के अंदर ही प्रार्थनी को कम दहेज का ताना देकर परेशान करना शुरू कर दिया था। कहने लगे कि हमने इतना दूर इसलिए शादी किया था कि हमें दहेज में पांच लाख नगद मिले और कहने लगा कि अपने पिता से 500000 रुपये नगद लाकर दे हम कर्जे में हो गये हैं। प्रार्थिनी ने असमर्थता जाहिर करते हुए कहा कि अभी तो हमारे मायके वालों ने कर्ज में रुपया लेकर इतनी धूमधाम से शादी की। अब तुम लोगों की मांग को पूरा नहीं कर सकते है। इस पर प्रार्थिनी को प्रार्थिनी का पति दहेज की खातिर मारपीट व परेशान करने लगा। प्रार्थिनी ने अपने मायके को दहेज की बात की कोई जानकारी नहीं दी और अपने दांपत्य जीवन का निर्वहन करने के लिए उपरोक्त लोगों की दहेज की खातिर मारपीट व यातनायें सहन करने लगी। प्रार्थिनी को नौकरानी की तरह काम करवाते थे तथा कभी कभी खाने को भी नहीं देते थे। इसी बीच पत्नी के पिता की मृत्यु हो गई थी। फिर उपरोक्त लोगों की यात्रनायें और बढ़ गई। मारपीट कर सभी कहने लगे कि अब तेरे पिता की मृत्यु हो गई वह सरकारी नौकरी में थे पैसा मिलेगा। वहीं से तेरे भाई से कहकर 500000 रुपये हमें लाकर दंे। प्रार्थनीय ने मना किया तो उपरोक्त लोगांे की यातनायें और बढ़ गयी। और बढ़ गई। इसी दहेज की खातिर प्रार्थना को मारपीट कर बिना कपड़ों में दिनांक 19.3.2021 को घर से बाहर निकाल दिया। प्राथनी कुछ दिन बाद अपने भाई विकास कुमार जो बरेली में निवास और नौकरी करते हैं यहीं पर रहने के लिए चली गई। इसी बीच दिनांक 5.10.2021 को प्रार्थना का मानसिक स्थिति उत्पीड़न के कारण छत से गिर गई थी। जिससे प्रार्थिनी का दोनों पांव जबड़ा बुरी तरीके से टूट गया। प्राथर्नी काफी दिनों तक बोल नहीं पायी। इस बीच प्राथर्नी का इलाज अस्पताल राममूर्ति में हुआ। प्रार्थिनी के सही होने पर भी प्रार्थिनी का पति उसे लेकर नहीं गया। प्रार्थिनी का जबड़ा, हाथ की कोनी तथा दोनों पांव आज भी पूर्ण रूप से सही नहीं है। प्रार्थिनी अपने दूसरे भाई आकाश चैहान के वहां गदरपुर आकर निवास करने लगी। दिनांक 10-4-2022 की घटना है प्रार्थिनी का पति अमन कुमार सास कुसुमा देवी बोलेरो में और प्रार्थिनी के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए दहेज के 500000 रुपये के साथ घर वापस आने की बात कही, झगड़ा कहासुनी हुई जिसमें प्रार्थिनी का दूसरा भाई आकाश चैहान भाभी पूजा तथा अन्य लोगों के बीच बचाव किया। जाते-जाते हैं उपरोक्त लोग धमकी देकर गये कि दहेज का 500000 रुपये लिए बगैर हमारे घर वापस मत आना। अगर दहेज के बिना आई तो अबकी बार जान से ही मार देंगे जो भी होगा हम देख लेंगे। तहरीर में प्रार्थिनी पति अमन कुमार सास कुसमा देवी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।