भाजपा जिलाध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद नगर पालिका अध्यक्ष पर हुआ मुकदमा दर्ज
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। नगर पालिका में पिछले लगभग 15 दिनों से शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे वाल्मीकि समाज के लोगों से अध्यक्ष गुलाम गौस का एक नोक झोंक का वीडियो सामने आया है। जिसको लेकर सभी पर्यावरण मित्र देर रात तक थाने में धरना प्रदर्शन कर गुलाम गौस के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। सूचना मिलने पर भाजपा के जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा एवं प्रदेश महामंत्री विकास शर्मा भी मौके पर पहुंचे और उच्च अधिकारियों से वार्तालाप के बाद गुलाम गौस, तारिक उल्ला खा, व एक अन्य के खिलाफ पुलिस ने देर रात 504, 506, एससी एसटी में मुकदमा दर्ज किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज सेतिया, यशपाल राजहंस, अभिषेक वर्मा, परमजीत सिंह पम्मा, मनोज कुमार, मीनाक्षी श्रीवास्तव, राजेश गुंबर उर्फ मिनी, निपुण गगनेजा, मुनि भूसरी, राकेश सांवरिया आदि तमाम लोग उपस्थित थे। बीती रात करीब 12.30 बजे काफी कशमकश के बाद मुकदमा दर्ज हुआ था।