नैचुरोपैथी निःशुल्क शिविर में कई लोगों को दी गयी जानकारी -नैचुरोपैथी द्वारा कई बीमारियों पाया जा सकता है छुटकाराःकमलेश कुमार
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
संक्षिप्त
गदरपुर । विनोद वार्ता समाचार पत्र के सौजन्य से नैचुरोपैथी द्वारा विभिन बीमारियों का इलाज करने का निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों को नैचुरोपैथी द्वारा विभिन्न बीमारियों को दूर करने की विस्तृत जानकारी दी गयी।
विस्तृत
गदरपुर । शनिवार को पपनेजा कालोनी स्थित विनोद वार्ता कार्यालय में आयोजित नैचुरोपैथी निःशुल्क शिविर में पहुंचे प्रसिद्ध नैचुरोपैथी विशेषज्ञ कमलेश कुमार ने लोगों को नैचुरोपैथी के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि हमारा शरीर पांच तत्वों हवा, पानी, अग्नि (खुराक), सूर्य की रोशन एवं पृथ्वी से मिलने वाली बायोमेगनिंट ऊर्जा से बनी है। उन्होंने बताया कि आज के परिपेक्ष में पांचों तत्व हमें पूर्ण रुप से हमारे शरीर को नहीं मिल पा रहे है। जिस कारण हमारे शरीर में आॅक्सीजन लेवल, ब्लड सर्कुलेशन एवं प्राकृतिक ऊर्जा कम मिल रही है और हमारा खानपान भी रासायनिक खादों के उत्पादन की बस्तुओं का है। इस लिए हमारे शरीर में तरह-तरह की बीमारियांॅं जिसमें प्रमुख रुप हार्ट एटैक, ब्रेन हेमरेज, पैरालाइसेस आदि कई अन्य बीमारियां पैदा हो रही है। उन्होंने बताया कि इन पांचो तत्वों को पूर्ण करने के लिए प्रसिद्ध वैज्ञानिक डा. सागर जोशी द्वारा बायोमेगनेटिव थिरोपी प्रोटेक्ट का अविष्कार किया है। इसका प्रयोग से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। इस दौरान विनोद वार्ता के सम्पादक विनोद कुमार ने उपस्थित लोगों को आभार जताते हुए बताया कि कई लोग इस प्रोटेक्ट का प्रयोग कर लाभ उठा रहे है और कई लोग भंयकर बीमारियों से भी राहत मिली है। उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए प्रत्येक सप्ताह को इस प्रकार का शिविर लगाकर लोगों जानकारी दी जायेगी।