मेरी माटी, मेरा देश अभियान पर सभासद लीना संजीव झाम ने फहराया झंडा
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी, मेरा देश अभियान के अंर्तगत 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कंबोज धर्मशाला में शहीद ऊधमसिंह कंबोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। आदर्श कालोनी वार्ड नं. 5 एवं आजादनगर वार्ड नं.10 स्थित नवयुग विद्या मंदिर स्कूल में सभासद लीना संजीव झाम द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पहले सम्मान से झंडा फहराया गया तदुप्रांत राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान सभासद झाम ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान है, इसके लिए हम अपनी जान की कुर्बानी देने के लिए भी तैयार हैं। आज के दिन हमें अपने पूर्वजो की कुर्बानियों को नही भुलना चाहिये। इस मौके पर प्रबंधक हरबंस हुड़िया, प्रधानाचार्य रमेश रानी, अंजु सती, उत्तरांचल पंजाबी महासभा महामंत्री संजीव झाम, साहिल गुम्बर, पुष्पा भट्ट, महनाज, सोनिया, गुलिस्ता, फूलजहां, काजल, यासमीन, कमल, संध्या, नर्गिस, मनीषा आदि उपस्थित थे।