भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल वाइक रैली -गदरपुर में 1101 के आंकड़े को पार कर गई बाइकों की संख्या, गदगद नजर आये भाजपाई, विधायक ने हरी झंडी देकर किया रवाना
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। युवा मतदाताओं को भाजपा से जोड़ने के लिए जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल द्वारा नगर में बाइक रैली निकाली गई। रैली का मकसद 2024 में नरेंद्र मोदी को सत्ता में लाना है। गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष मुनि भुसरी एवं भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश संयोजक अतुल पांडेय के नेतृत्व में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता अपनी बाइकों के साथ सरदार नगर चक्की मोड स्थित अन्नपूर्णा राइस मिल पर एकत्र हुए। जहां पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक अरविंद पांडेय ने बाइक रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया। बाइक रैली सरदार नगर चक्की से होते हुए रविवार बाजार, सकैनिया मोड, गूलरभोज मोड, बुध बाजार, मुख्य बाजार होते हुए कृष्णा पंप पर पहुंची। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक अरविंद पांडेय ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की राह पर है। और उन्हें तीसरी बार सत्ता में लाना है। मंडल अध्यक्ष मुनि भुसरी ने कहा बाइक रैली का मकसद युवा मतदाताओं को भाजपा से जोड़ना है। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश संयोजक अतुल पांडेय मंडल अध्यक्ष मुनि भुसरी, अशोक हुड़िया, सुभाष गुंबर, राजेश गुंबर, विनोद भुसरी, संतोष गुप्ता, चंकित हुडिया, राकेश भुड्डी हिमांशु सरकार, तरुण दुबे, हरिशंकर, पूर्व उप प्रधान गुरजीत सिंह, सुरजीत सिंह उर्फ सोनू, रवि पाल, हनुमत भुड्डी, जसवीर चीमा, जगदीश दिवाकर, रिजवान हुसैन, राजू कंबोज, सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे
रैली ने मुनि भुसरी का बढ़ाया कद
भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष मुनि भुसरी द्वारा बीते कई दिनों से आज निकालने वाली बाइक रैली की तैयारीया की जा रही थी। जिसमें 1101 बाईको के साथ रैली निकालने का लक्ष्य रखा गया था। आज अन्नपूर्णा राइस मिल पर सुबह 10 बजे से ही भाजपा कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों का जामवाड़ा लगना शुरू हो गया। देखते ही देखते हजारों लोगों का बाईको के साथ हुजूम मुनि भुसरी के मिल पर लग गया। जिसे देख कर मुनि भुसरी भी गदगद नजर आए। विधायक अरविन्द पांडेय के नेतृत्व में निकाली गयी विशाल रैली से मुनि भुसरी का पार्टी में कद बढ़ा हुआ नजर आया रैली ने एक अलग भी छाप छोड़ी है।