जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन यज्ञ -मुख्यमंत्री के दीघायु की कामना कर किया मिष्ठान वितरण
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। प्रदेश की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ कर की दीर्घायु की कामना की। इसके उपरान्त मिष्ठान वितरण किया गया। शनिवार को कर्मठ भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता आवास विकास स्थित शिव पार्वती मंदिर में एकत्र हुए। जहां उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 48वें जन्म दिवस पर हवन यज्ञ कर उनके जीवन की दीर्घायु की कामना की। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश चहुमुखी विकास कर रहा है। उन्होंने कहा उनके नेतृत्व में 2024 में होने वाले चुनाव में भाजपा सभी लोकसभा सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। इससे पूर्व पंडित राजीव गौतम ने हवन यज्ञ को संपन्न कराया। इसके उपरान्त मिष्ठान वितरण भी किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना, मंडी समिति अध्यक्ष सुभाष गुंबर, अशोक हुडिया, कपिल कुमार, सतीश छाबड़ा, राजकुमार मिगलानी, परमजीत पम्मा, अरविंद पाल ,कुनाल रस्तोगी, रमन छाबड़ा, गुलशन शर्मा, अनिल जेटली, संजय चैधरी, रविंद्र सिंह, सुभाष खुराना, विजय अरोरा, विपिन गुप्ता, अश्वनी कुमार, मीनाक्षी, रवि, हैप्पी चंद्रा, हरीश रल्हन, रजनी बाँगा ,संध्या, राधा, सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।