अनाज मंडी रामलीला कमेटी के तत्वाधान में धूम-धाम के साथ निकाली गयी राम बारात -नगर में जगह-जगह पर किया गया जोरदार स्वागत
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। अनाज मंडी रामलीला कमेटी के तत्वाधान में प्रभु श्रीराम की धूम-धाम के साथ बारात निकाली गई। बारात का नगर में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। शुक्रवार को अनाज मंडी रामलीला कमेटी के तत्वाधान में राम बारात निकालने से पूर्व प्रभु श्रीराम की कमेटी अध्यक्ष रविंद्र बजाज एवं कमेटी सदस्यों द्वारा आरती उतारी गई। प्रभु श्रीराम की को कमेटी अध्यक्ष रविन्द्र बजाज द्वारा हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया। बारात अनाज मंडी से प्रारंभ होकर गूलरभोज रोड, सकनिया मोड़, मुख्य बाजार, बुध बाजार होते हुए अनाज मंडी रामलीला के प्रांगण में पहुंची। इस दौरान प्रभु श्रीराम और उनके भाइयों पर जगह-जगह मुख्य बाजार में लोगों द्वारा पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान पूरा शहर श्रीराम मय की भक्तिमय में डूब गया। श्रीराम की बारात में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र बजाज, कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विजय छाबड़ा, महामंत्री अशोक धीर, कृष्ण लाल अनेजा, आढती एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश धीक, सनातन मंदिर के अध्यक्ष वेद बजाज, राजकुमार भुड्डी, विनोद भुसरी, कृष्ण लाल बत्रा, शुभम बत्रा, मुनि भुसरी, सोमनाथ छाबड़ा, पंजाबी महासभा के अध्यक्ष कृष्ण लाल सुधा, अशोक छाबड़ा, अजय खेड़ा संजीव झाम, सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
सीधे समाचार, विज्ञापन के लिए सम्पर्क
विनोद कुमार, मान्यता प्राप्त सम्पादक (पत्रकार)
मो. 9719113220
निरन्तर समाचार पढ़ने के लिए vinodvarta.inपर लॉगिन करें।