आंगनबाड़ी कार्यकतियों ने निकाली पोषण रैली
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। राष्ट्रीय पोषण मिशन माह के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लोगों को जागरूक करने के लिए नगर में रैली निकाली इस रैली में महिलाएं हाथों में बैनर लिए जिसमें सही पोषण देश रोशन जैसे स्लोगन लोगों को जागरूक करने के लिए लिखे हुए थे। गुरुवार को बाल विकास परियोजना के तत्वाधान में पोषण माह के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकतियों द्वारा पोषण रैली निकाली गई। रैली को बाल विकास परियोजना अधिकारी बीना भंडारी एवं खंड विकास अधिकारी शेखर जोशी द्वारा संयुक्त रुप से हरी झंडी देकर रवाना किया रैली खंड विकास कार्यालय से प्रारंभ होकर गूलरभोज रोड मुख्य बाजार होते हुए सकेनिया रोड स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय तक पर जाकर समाप्त हुई रैली में सैकड़ो महिलाओं ने भाग लिया। रैली के दौरान तेज धूप होने के कारण महिलाएं छाता लगा कर रैली में चल रही थी इस दौरान महिलाएं हाथों में बैनर लिए जिसमें सही पोषण देश रोशन, घर-घर में जाना है पोषण ज्ञान बढ़ता है जैसे स्लोगन लोगों को जागरूक करने के लिए लिखे हुए थे। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी शेखर जोशी, बाल विकास परियोजना अधिकारी बीना भंडारी, दीपा उप्रेती, अंजू गगनेजा, बलविंदर कौर, आयशा, आनंदी, मधुलिका, मेघा, आसमा, राजकुमारी, नीमा बिष्ट, अमित मेहरा, विमल, हुड़िया, सोनी शर्मा, राधा बिष्ट, बलविंदर कौर, मोनिका मौर्य, शारदा देवी, रेखा, सावित्री, ललिता, कल्पना, सुनीता, राधा चंद, बिमला, हुड़िया सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।