प्रदेश की जनता ने भाजपा को नकारा, पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस प्रदेश में बनायेगी सरकारःरावत
संक्षिप्त
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं चुनाव संचालन समिति अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश इस चुनाव में प्रदेश की जनता ने नकार दिया है और कांग्रेस 50 से अधिक सीटों के साथ पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनायेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही जो जनता के साथ वायदा किया है उसे पूरा किया जायेगा।
विस्तृत
गदरपुर। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मुख्य बाजार स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने पहुंचे। रावत के नगर में पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों के सवालों का जबाव देते हुए रावत ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की बहुमत के साथ सरकार बनेगी। कुमांऊ में कांग्रेस 20 से अधिक सीटें आयेगी। जनपद ऊधम सिंहनगर में सात से अधिक सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश की जनता ने परिवर्तन के नाम से भाजपा को नाकार दिया है। जिससे प्रदेश में कांगे्रस की भारी बहुमत के साथ सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो अपने घोषणा पत्र में कहा कि सरकार बनते ही प्रदेशवासियों को 500 का गैस सिलेण्डर, करीब चार लाख युवाओं को रोजगार आदि अन्य घोषणाओं को लागू किया जायेगा। इस मौके पर प्रेमानंद महाजन, प्रीत ग्रोवर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी, टीकम खेड़ा, मोहम्मद आलम, संजीव झाम, इन्द्रपाल सिंह, भीम ठुकराल, गुरविन्दर सिंह, त्रिलोक सिंह मक्कड़, दीपक बेहड़, संदीप चावला, राजीव ग्रोवर, टेकचन्द, अशोक गण्डा, हरिचन्द कम्बोज, पायल बजाज, सोनीपाल, गीता दुमका, नाजमा बेगम सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-