धामी सरकार में हो रही है राम राज्य की स्थापना: सुखीजा -अपराधियो के संरक्षण करने वालो की अब खैर नही
विनोद वार्ता संवाद सूत्र
गदरपुर। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष गुँजन सुखीजा ने धामी सरकार द्वारा लगातार अपराध नियंत्रण को देखते हुए बयान जारी किया है। जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने कहा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जिस प्रकार अपराध नियंत्रण को लेकर कदम उठाए जा रहे है उसकी प्रशंसा शब्दो मे व्यक्त नही की जा सकती। उन्होंने कहा पुलिस प्रशासन को धामी सरकार द्वारा मजबूत सख्त कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि अपराधों पर नियंत्रण के लिए राज्य सरकार सख्त है। किसी भी दशा में अपराधियो को न छोड़ा जाए जिसके फलस्वरूप उधम सिंह नगर में हिस्ट्री शीटर व अपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्यवाही को भी अमल में लाया गया है। उन्होंने कहा अभी कुछ समय पूर्व ही उधम सिंह नगर के गदरपुर में कुछ वरिष्ठ व्यापारियों के ऊपर बदमाशों द्वारा जानलेवा हमला किया गया था। जिसको लेकर प्रशासन द्वारा अपराधिक व्यक्तियों पर गैंगस्टर की कार्यवाही की गई है। जिस पर वह प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही की सराहना करते है। उन्होंने कहा अपराधों पर अंकुश लगाना बहुत जरूरी ह। जिससे व्यापारी वर्ग से लेकर एक आम जनमानस भी आधी रात में भी अपने आप को सुरक्षित महसूस करें मातृशक्ति बिना किसी डर को महसूस किए अपनी नौकरियों को कर सके और धामी सरकार उत्तराखंड में ऐसी ही सरकार को अमल में ला रही है जिससे भविष्य में रामराज्य स्थापित हो सके उन्होंने कहा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अवश्य ही राम राज्य स्थापित होगा। जिलाध्यक्ष गुँजन सुखीजा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में शासकीय कार्य प्रणाली के साथ ही विभिन्न स्तरों पर होने वाले भ्रष्टाचार एवं गलत कार्य करने वालो को सलाखों के पीछे डालने का काम किया है। उन्होंने कहा है कि देवभूमि उत्तराखंड भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त हो यह हम सबका नैतिक दायित्व भी है। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि के मूल मंत्र को हमने आत्मसात किया है। यह हमारे कार्य व्यवहार का हिस्सा है तो भ्रष्टाचार पर नियंत्रण की राह भी प्रशस्त हो रही हैं।