आदर्श राशनिंग वेलफेयर सोसाइटी की बैठक में कई समस्यायें उठाई गयी -गूलरभोज राशन के गोदाम में कांटा न होने पर जताया गया रोष
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
संक्षिप्त
गदरपुर। सस्ता गल्ला विक्रेता संघ द्वारा विभिन्न समस्याओं को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें गूलरभोज गोदाम में कांटा न होने पर रोष जताया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इस सम्बंध मेंए पूर्ति निरीक्षक को एक ज्ञापन जायेगा।
विस्तृत
गदरपुर। रविवार को आदर्श राशनिंग वेलफेयर सोसाइटी द्वारा एक बैठक का आयोजन ब्लाक गदरपुर में जिलाध्यक्ष काली बांगा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गयी। जिसमें राशन डीलरो द्वारा प्रमुख रूप से गूलरभोज गोदाम द्वारा कांटा न होने पर रोष जताया गया। कहा गया कि कांटा न होने के कारण गोदाम से राशन तोल कर ना मिलना, सफेद कट्टो में राशन प्राप्त होने के कारण चावल का दाना काला होने से राशन डीलर को जिम्मेदार ना मानना, चावल के कट्टे फटे व राशन कम होने पर उस कट्टे को ठेकेदार को तुरंत वापस करने का प्रावधान आदि। इसके बाद निर्णय लिया गया कि इस सम्बंध में शीध्र ही ज्ञापन पूर्ति निरीक्षक उपं वरिष्ठ विपणन निरीक्षक को इिसर जायेगा। बैठक में अशोक बत्रा, अध्यक्ष निपुन कुमार गगनेजा, संरक्षक आनंद अग्रवाल, अशोक अरोरा, मोहम्मद उमर, महामंत्री महेंद्र सिंह डुमड़ा, उपाध्यक्ष धीरज सिंह, विनय कुमार, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह, रमन चैधरी, विनोद कुमार, खेम करण सिंह, कमल विश्वास, अमरजीत सिंह, मुन्नी जोशी, मोहम्मद कमर, नबी जान, सतपाल सुधा, राम लुभाय, विधान विश्वास, हरिपद, सोमनाथ, निशांत अरोरा, जसवंत सिंह, कबीर दास, जयसूर्या कोरंगा, रामधनी प्रसाद, सुधीर कुमार, अशोक सुधा आदि मौजूद थे।