स्वयं सहायता समूह/सदस्य महिलाओं ने ब्लाक कार्यालय में लगाये विभिन्न उत्पादकों के स्टाल -जिलाधिकारी ने कार्यक्रम का किया शुभारम्भ, मुख्यमंत्री ने सहायता समूह के सदस्यों से वर्चुअल वीडियो कान्फ्रेस के माध्यम से की वार्ता
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। विकास खण्ड कार्यालय सभागार में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूह/सदस्य महिलाआंे द्वारा निर्मित सामग्री की बिक्री व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा राज्य के विभिन्न जनपदों/विकास खण्ड की महिला स्वंय सहायता समूह के सदस्यों से वर्चुअल वीडियो कान्फ्रेस के माध्यम से वार्ता भी की गयी। जिलाधिकारी द्वारा स्वयं सहायता समूह के विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये जिलाधिकारी द्वारा एस.एच.जी. के उत्थान हेतु शासन की मंशा के अनुरूप सहयोग प्रदान करने की बात कही। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रमाण पत्र भी दिये गये। कार्यक्रम का संचालन संचालन खण्ड विकास अधिकारी शेखर जोशी ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी/जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्व, उपजिलाधिकारी गौरव पाण्डे, तहसीलदार दिनेश कुटोला, मंडी समिति अध्यक्ष सुभाष गुम्बर, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़, महामंत्री संदीप चावला, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) राजपाल सिंह चौहान, स.ख.वि.अ. सुभाषिनी, वरिष्ठ सहायक आनन्द सिंह, लेखाकार मदन सिंह सैनी कनिष्ठ सहा. सुमित उपाध्याय, कनिष्ठ अभियन्ता विश्वजीत, शिखर ओझा, टिंकू सिंह रवीन्द्र उपाध्याय, गोविन्द कशिष, ग्राम विकास अधिकारी एस.पी. मल्ल, पी.सी. जोशी, मुदस्सिर अहमद, गौरव त्रिपाठी सुधेन्दु सरकार, ग्रा.पं.वि.अ. दीपक असगोला योगेश उपाध्याय, पार्वती चन्द, पूनम पनेरू, ग्राम रोजगार सहायक अब्दुल रहमान, अमित कुमार, गोपाल विश्वास, कमल सरकार बनमाली मंडल, बी.एफ.टी. दुलाल सुखदेव मंडल, एन.आर.एल.एम., मिशन मैनेजर तौफीक मियॉ राधा बाठला, रवि सोमपाल, नदीम, निक्की, अब्दुल, विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के महिला सदस्य उपस्थित रहे।