नेत्रदान कर अमर हुई, उषा राजपाल
गदरपुर (विनोद वार्ता-संवाद सूत्र)। वार्ड नंबर 7 शिव मंदिर, गदरपुर निवासी, रुद्रपुर माननीय विधायक शिव अरोऱा की चचेरी बहन के परिवार को नेत्रदान के लिये प्रेरित किया। राजकुमार गुंबर, विनोद गुंबर, काली गुंबर, विजय गुंबर, प्रवीण गुंबर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश गुंबर मिनी की बहन एवं जगदीश राजपाल की धर्मपत्नी उषा राजपाल (आशा कार्यकर्ती स्वास्थ्य विभाग ) का आकस्मिक निधन हो गया। दुख की इस घड़ी में सामाजिक सोच रखते हुए पति एवम भाइयों ने बड़ा हृदय करते हुए, नगर की नेत्रदान संस्था सोचो डिफरेंट से संपर्क किया। तत्पश्चात सीएल गुप्ता आई बैंक मुरादाबाद की टीम द्वारा सफलतापूर्वक नेत्रदान के लिए गए। किन्हीं दो लोगों के जीवन में रोशनी आएगी और दिवंगत उषा राजपाल हमेशा के लिए अमर हो गयी। जाते -जाते किन्ही दो लोगो को रोशनी दे गयी। दिवंगत आत्मा को क्षेत्र के विभिन्न संगठनों ने ,व्यापार मंडल गदरपुर, पंजाबी महासभा, श्री जय भवानी जागरण मंडल, जियो जिंदगी, पुरातन श्री सनातन धर्म मंदिर, श्री शिव मंदिर कमेटी, हेल्प टू अडर्स सोसाइटी एवम जनप्रतिनिधियों में मेयर रामपाल, हरीश मुंजाल, सुशील गाबा, पार्षद पुत्र सचिन मुंजाल, योगेश वर्मा, व्यापार मंडल महामंत्री, संदीप चावला, कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा, संजीव अरोरा, सभासद मनोज गुंबर, रोहित सुदामा, राजेश डावर, भाजपा जिलाध्यक्ष, गुंजन सुखीजा, नगरअध्यक्ष सुरेश खुराना, कृष्ण लाल, सुधा आदि ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।