किसानों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर भूमि का नियमितीकरण करने की मांग की
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। भारतीय किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को देते हुए किसानों की भूमि का नियमितीकरण किये जाने की मांग की है। शुक्रवार को भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष सलविन्दर सिंह कालसी के नेतृत्व मंे किसान तहसील पहुंचे। यहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी के पेशकार को सौंपा। जिसमें कहा गया कि वर्ग 4 की भूमि को वर्ग 5 में दर्ज किया गया था उसे पुनः 4 में दर्ज कर नियमितीकरण का मालिकाना हक दिया जाये। बंजर में भूमि का भी किसानों को मालिकाना हक दिया जाये। सभी प्रकार की कृषि भूमि का नियमतिकरण 2016 की नीति के अनुरुप ही शुल्क लेकर किसानों को मालिकाना हक दिया जाये। किसानों को उत्तर प्रदेश की भाॅति उत्तराखंड में टयूबल के बिल माॅफ किये जाये। इस मौके पर मिलकराज, सुरजीत सिंह, राजेन्द्र सिंह, जसबीर सिंह, लखविन्दर पाल, नरेश कुमार, अमिन्दर सिंह बठला, रामकुमार, सुरेश कुमार, सुरजीत सिंह बेदी आदि मौजूद थे।
सीधे समाचार एवं विज्ञापन भेजने के लिए सम्पकें करें-
मान्यता प्राप्त सम्पादक- विनोद कुमार
मो. 971911322- 9410588220