जनसंख्या विविधीकरण पखवाड़े में लोगों को दी विस्तृत जानकारी
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनपुर में जनसंख्या विविधीकरण पखवाड़े का आयोजन किया गया। जिसमें जनसंख्या नियंत्रण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।
इस कार्यक्रम में रुद्रपुर से आये डा. बलबीर सिंह कहां की जनसंख्या पखवाड़ा दिवस 11 जुलाई से 24 जुलाई तक चलाया जाएगा। उन्होंने इस दौरान जनसंख्या में नियंत्रण पर विस्तृत जानकारी दी गयी। इस दौरान सात महिला नसबंदी के केस भी किये गये। इस दौरान एएनएम वह आशाओं ने माला डी, कोपर-टी, छाया गोल्डी एवं निरोध के बारे में जानकारी देते हुए वितरण भी किया गया। इस मौके पर डॉ बलवीर सिंह, राजेंद्र सिंह बिष्ट, लैब टेक्नीशियन प्रभाकर सिंह, किरण सिंह, डा. शालिनी सिंह, सुनीता सिंह, मीना सिंह, लितिका मंडल, रेखा कन्याल, मीना मंडल, राजपाल, और डॉक्टर तनु सिंह आदि मौजूद थे। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर में जनसंख्या नियमन पखवाड़े का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष श्री गुलाम गौस एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा संजीव सरना ने फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी गयी। इस दौरान ओरल पिल्स व निरोध का भी निःशुल्क वितरण किया गया।