हरेला पर्व पर किया गया वृक्षारोपण
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। हरेला पर्व पर वार्ड नंबर 1 करतारपुर रोड गदरपुर में पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान समिति धर्मशाला प्रांगण मे समिति के पदाधिकारियों वरिष्ठ भाजपा नेता रविंद्र बजाज के साथ वृक्षारोपण कर उत्तराखंड का लोक पर्व हरेला मनाया। इस अवसर पर उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला की समस्त पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान समिति को व समस्त नगरवासियो एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें भी दी। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह बिष्ट, डा. नवीन उपाध्याय, पंकज काण्डपाल, गजेंद्र बिष्ट, सुरेश तिवारी, मनोज काण्डपाल, रवीन्द्र आर्य, हीरा बिष्ट, हेमंत जोशी, जितेंद्र रात्रि, मनोज पांडे, सभासद मनोज गुंबर आदि मौजूद थे।