कांग्रेस ने दिया ऑगनवाड़ी कार्यकत्रियों की मांगों को समर्थन
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। ऑगनवाड़ी कार्यकत्री/सेविका मिनि कर्मचारी संगठन प्रदेश के आहृवान पर चार सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन जारी है। धरना प्रदर्शन पर बैठी ऑगनवाड़ी कार्यकत्रियों को वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता धरना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने उनकी मांगों का समर्थन करते हुए उन्हें समर्थन पर सौंपा। इस दौरान राजेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष श्री करण माहरा जो कल गैरसैण में प्रदेश स्तर पर प्रदेश की स्वलन्त समस्याओं के लिए धरना दे रहे है जिसमें आॅगनबाड़ी की समस्याओं को भी रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि कांगे्रस कमेटी ऑगनवाड़ी कार्यकत्रियों के साथ पूरी तरह साथ है। इस मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, मुकेश भगत विक्की, दिलशाद हुसैन ग्राम प्रधान, अजय गाबा, मंगल प्रधान, राजेश बाबा आदि शामिल थे।
सीधे समाचार एवं विज्ञापन भेजने के लिए सम्पकें करें-
मान्यता प्राप्त सम्पादक- विनोद कुमार
मो. 971911322- 9410588220