श्री शिव मंदिर रामलीला मंचन का शुभारम्भ अध्यक्ष अरोरा ने फीता काटकर किया -पहले दिन स्थानीय कलाकरों द्वारा सीता-श्रीराम जन्म का मंचन किया गया
फोटो विवरण-श्री शिव मंदिर रामलीला का फीता काटकर शुभारम्भ करते अध्यक्ष जयकिशन अरोरा कमेटी पदाधिकारीगण।
धार्मिक
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। श्री शिव मंदिर रामलीला मंचन कार्यक्रम का शुभारंभ पं. विजेन्द्र कोशिक द्वारा मंत्रोच्चारण हवन यज्ञ एवं पूजा अर्चना के बाद कमेटी के अध्यक्ष जय किशन अरोरा द्वारा फीता काटकर किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, 54 वर्ष से लगातार श्री राम लीला के मंचन के दौरान अब तक सैकड़ों कलाकारों द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन किया जा चुका है। आज भी इस रामलीला मंचन की काफी मान्यता हैं। उन्होंने श्री रामलीला मंचन के दौरान शुभकामनाएं देते हुए निर्माणाधीन भव्य श्री शिव मंदिर के निर्माण कार्य में भी सहयोग देने का श्रद्धालुओं को आह्वान किया। पहले दिन स्थानीय कलाकारों द्वारा सीता-श्रीरामजन्म की लीला का मंचन किया गया। मंच संचालन विकास तनेजा, संतोष गुप्ता द्वारा संयुक्त रुप से किया। इस मौके पर श्री रामलीला कमेटी के सहअध्यक्ष वेद भगत, महामंत्री राजेंद्र बेहड़, कोषाध्यक्ष जगदीश गुप्ता, अमरीक बठला, नरेंद्र पाल ग्रोवर, सुनिल जैन, अनिल गुंबर, प्रवीण भगत, नवीन सुखीजा, संजीव झाम, मनोज गुंबर, शशांक त्यागी, दीपक बेहड़, राहुल अनेजा, संजीव अरोरा, अमरजीत सिंह, रामावतार गुप्ता, विनोद सुखीजा, अंकुश अनेजा, महेंद्र पाल सिंह, जसपाल डोगरा, सतीश बत्रा, अमित तनेजा, अभिषेक बत्रा मो. रिजवान, देवेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।