नगरपालिका परिषद द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ मशाल मार्च एवं यूमैन लैड सैनीटेशन से संबंधित रैली निकाली
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। नगरपालिका परिषद द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ मशाल मार्च एवं यूमैन लैड सैनीटेशन से संबंधित रैली निकाली गयी। रैली का राजकीय इण्टर कालेज से प्रारम्भ हुई। रैली का शुभारम्भ पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस एवं अधिशासी अधिकारी जगदीश चन्द्रा द्वारा संयुक्त रुप से किया। रैली मुख्य बाजार से होते हुए नगरपालिका कार्यालय पर समाप्त हुई। रैली में लोगों को सफाई व्यवस्था में सहयोग के साथ-साथ पाॅलोथीन से निर्मित सामग्री का प्रयोग न करने का आहृवान किया गया। रैली में देवभूमि स्वयं सहायता समूह, निधि स्वयं सहायता समूह, एकता स्वयं सहायता समूह आदि समूहों की महिलाओं एवं पालिका के पर्यावरण मित्रों द्वारा रैली में प्रतिभाग किया गया। जिसमें निकाय के कर एवं राजस्व निरीक्षक सीताराम, कर लिपिक अशोक कुमार बांगा, स्वास्थ्य लिपिक विजेन्द्र कुमार,कर संग्रहकर्ता मुकेश कुमार, जयपाल शर्मा, जानकी प्रसाद जोशी, पर्यावरण पर्यवेक्षक राजेन्द्र कुमार, राहुल, केपीएस सफाई इन्चार्ज एनडी तिवारी एवं अरुण कुमार, तौफिक, दिपेश जोशी आदि मौजूद रहे।