कैबिनेट मंत्री अरविन्द पांडेय ने नव वर्ष पर उत्तराखंड की पहली अक्षय पात्र किचन का शुभारम्भ कर दिया तोहफा -प्रत्येक दिन 15 हजार बच्चों को ताजा भोजन पहुंचाया जा सकेगा
विनोद वार्ता संवाद- सूत्र
गदरपुर। शिक्षा मंत्री अरविन्द पांडेय द्वारा अक्षय पात्रा फाउन्डेशन संस्था द्वारा निर्मित करीब 4 करोड की लागत से बनी 59 अक्षय पात्रा किचन का शुभारम्भ किया। यह किचन उत्तराखंड की पहली किचन है। इस किचन से प्रत्येक दिन करीब 15000 बच्चों के लिए गरम एवं पौष्टिक भोजन तैयार पहुंचाया जायेगा।
शनिवार को अटल उत्कृष्ट विद्यालय मंे अक्षय पात्रा फाउन्डेशन संस्था द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री द्वारा सर्वप्रथम अक्षय पात्रा किचन में पहुंचकर फीता एवं दीप प्रज्जवलि कर किचन का शुभारम्भ किया। इसके उपरान्त विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने पर अक्षय पात्रा संस्था के लोगों, शिक्षकों एवं लोगों ने अरविन्द पांडेय एवं पूर्व सांसद बलराज पासी का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अरविन्द पांडेय ने सभी को नव वर्ष की बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेरी इच्छा एवं संकल्प था कि बच्चों को अच्छा भोजन एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाया जाये। जिससे बच्चे कुपोषण से बच सके। उन्होंने कहा कि अक्षय पात्रा फाउन्डेशन संस्था के प्रयास से गदरपुर में किचन का निर्माण हुआ। अरविन्द ने कहा स्कूली शिक्षा मंत्री बनने के बाद मेरा सबसे पहला संकल्प था बच्चों की मिड डे मील सम्बन्धी समस्याओं का पूरी तरह से निराकरण करना। इसका एक ही सर्वोत्तम उपाय था, और वह था उच्च क्वालिटी वाले एक सेंट्रलाइज्ड किचन का निर्माण। आज अक्षय पात्रा किचन का शुभारम्भ इस संकल्प का परिचायक है। यह अक्षय पात्रा किचन हमारे क्षेत्र और विद्यालय जाने वाले बच्चों के लिए बड़ी उपलब्धि है। यह नया अत्याधुनिक किचन, जो कि अक्षय पात्रा का 59वां सेंट्रलाइज्ड किचन है, संगठन को लगभग 15,000 बच्चों के लिए ताजा, पका हुआ, पौष्टिक मध्याह्न भोजन परोसने में सक्षम बनाएगा। यह किचन कॉन्सेंट्रिक्स द्वारा प्रायोजित है, जोकि एक ग्लोबल कस्टमर एक्सपीरियंस सर्विसेज एवं प्रौद्योगिकी कंपनी है। इस किचन के माध्यम से अक्षय पात्रा राज्य में मिड-डे मील (एमडीएम) स्कीम को लागू करेगा। किचन 7,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है तथा इसमें 15,000 बच्चों के लिए भोजन तैयार करने की क्षमता है। शुरुआत में फाउंडेशन इस क्षेत्र के 100 सरकारी स्कूलों के लगभग 10,000 बच्चों की सेवा करेगा और फिर अंततः अपनी पहुँच का और अधिक विस्तार करेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखं अन्य स्थानों देहरादून, रुद्रपुर, काशीपुर, सितारगंज एवं हरिद्वार में भी किचन स्थापित करने के प्रयास चल रहे है। है। इसी से प्रेरणा लेते हुए, अक्षय पात्रा और बायजूस मिलकर डिजिटल शिक्षा में सरकार के हस्तक्षेप को पूरा करने के लिए एक साथ आए हैं। यह सभी मिलकर राज्य में 1.5 लाख से अधिक बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा निःशुल्क में प्रदान करेंगे। ऐसा करते हुए, यह दोनो संगठन उत्तराखंड के छात्रों को डिजिटल लर्निंग सिखाने का प्रयास भी करेंगे, जो कि उन्हें पेशेवर रूप से क्यूरेट की गई सामग्री के साथ विश्व स्तरीय डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म तक पहुंच प्रदान करके उन्हें एक इंटरैक्टिव और अभिनव सीखने का अनुभव प्रदान करेगा। इसके अतिरिक्त, यह 11वीं एवं 12वीं के छात्रों को के रिसोर्सेज भी प्रदान करेंगे। अरविन्द पांडेय द्वारा अक्षय पात्रा को बच्चों एवं समुदायों की सेवा में सफलतापूर्वक 21 वर्ष पूरे करने के लिए बधाई दी साथ ही देश भर में फैले अपने किचन नेटवर्क के माध्यम से भूख एवं कूपोषण को दूर करने के लिए फाउन्डेशन के प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम के अन्त में कैबिनेट मंत्री द्वारा 10 मैधावी छात्राओं को टेबलेट मोबाइल भी वितरित किये गये। जबकि अन्य 90 बच्चों को को भी टेबलेट मोबाइल दिये जायेंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद कैबिनेट मंत्री द्वारा अक्षय पात्रा भोजन ले जाने वाले वाहनों को भी हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया तथा बाद में बच्चों को भी भोजन वितरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अक्षय पात्रा के उपाध्यक्ष चंचलपति दास ने की। कार्यक्रम का संचालन जेनेन्द्र सिंह ने किया। इस अवसर पर श्री जी रघुराम, प्रधान शैक्षणिक सलाहकार, राष्ट्रीय रेल एवं परिवहन और अक्षय पात्रा फाउंडेशन के ट्रस्टी तथा अक्षय पात्रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ट्रस्टी भरतशभा दास, मंडल अध्यक्ष चंकित हुड़िया, राजेश गुम्बर, जिला शिक्षाधिकारी एके सिंह, खंड शिक्षाधिकारी रवि मेहता, दीपक शर्मा, प्रोफेसर जे रघुनाथ, प्रधानाचार्य पशुराम दिवाकर, सुरेश प्रजापति, विनोद कुमार, मनोज राय, मोहन लाल, अजजय कालड़ा, सचिन कालड़ा, अमरजीत सिंह बजाज, राकेश भुड्डी, चन्द्र खेडा, मोहन लाल खेड़ा, परमजीत सिंह पम्मा, नरेश शर्मा, इब्ने अली, रविन्द्र सिंह ग्राम प्रधान सहित काफी संख्या में काफी लोग मौजूद थे।
वीडियो देखने के लिए वीडियो पर क्लिक करें-