मुहर्रम पर्व को लेकर सीओ ने ली अमन शांति समिति की बैठक
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। मुहर्रम पर्व को लेकर अमन शांति समिति की बैठक गदरपुर थाना परिसर में की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने की। बैठक में निर्धारित रूट से ही ताजिये निकालने को कहा। बैठक के ताजियों की ऊंचाई पर भी चर्चा हुई उन्होंने पर्व को सादगी एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। गड़बड़ी करने वालो से सख्ती से निपटने की चेतावनी दी। वही नगर पालिका अध्यक्ष गुलाम गोस ने बैठक में शांति पूर्वक मुहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाने की सभी लोगों से अपील की। झुके हुए तार हटवाने एवं रास्तों की सफाई कराने की बात कही। साथ ही मेंहदी की रात में विशेष पुलिस सुरक्षा पर जोर दिया गया। इस बैठक में एलआईयू रिजवान खान, एसआई ओमप्रकाश, सभासद परमजीत सिंह पम्मा, जुनेद अन्सारी, मनोज गुम्बर, सतीश मिढ्ढा, पंकज सेतिया, संजीव झाम, शराफत अली मंसूरी, रिजवान हुसैन, नवी हुसैन, अशोक छाबड़ा, शरीफ अहमद, शकील एहमद, मौ0 लईक, अतीक अली, अहसान अली, फुरकान अली आदि मौजूद थे।