एसआईएमटी में दो दिवसीय सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम में किया पौधा रोपण
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
संक्षिप्त
गदरपुर। सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में दो दिवसीय सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान परिसर में पौधा रोपण किया गया और छबील लगाकर राहगीरों को मीठे जल का भी वितरण किया।
विस्तृत
गदरपुर। शिक्षा विभाग के प्राचार्य डा. एसके त्रिपाठी के निर्देशन में बीएड/एमएड के छात्र छात्राओं ने संस्थान के परिसर में विभिन्न किस्म के पौधों का रोपण किया। इस दौरान संस्थान के परिसर के बाहर टेंट लगाकर राहगीरों के लिए मीठे शरबत की छबील भी लगाई गई। संस्थान के चेयरमैन हरिओम गर्ग, वाइस चेयरमैन विशाल गर्ग और सीईओ समीप गांधी ने अपने विचारों से छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। डा. एसके त्रिपाठी ने समाज सेवा के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए मानव सेवा को शिक्षा का मुख्य उद्देश्य बताया। इस दौरान उत्तम हालदार मुकेश वर्मा, विजय सिंह, सतीश चंद दिवाकर, दीपेंद्र जोशी, रवि भास्कर, विदुषी जोशी, शैली वर्मा, मंजू, विनीता, सुनीता यादव, रूपाली गुप्ता आदि मौजूद थे।