ब्लाक कार्यालय मे नीति आयोग के आकांक्षी जनपद कार्यक्रम की गयी समीक्षा -आशीष भटनागर ने प्रेजेन्टेशन के माध्यम से दी विस्तृत जानकारी
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय में नीति आयोग के आकांक्षी जनपद कार्यक्रम की समीक्षा विभिन्न रेखीय विभागों के प्रतिनिधियो के साथ की गयी। आकांक्षी जनपद के विषय में सम्पूर्ण जानकारी प्रेजेन्टेशन के माध्यम से आशीष भटनागर, जिला लीड़, ए.डी.सी. पीरामल फाण्डेशन के द्वारा दी गयी। उनके द्वारा विभिन्न मानकों पर विभाग की रणनीति के विषय पर चर्चा की गयी। समीक्षा बैठक में खण्ड विकास अधिकारी शेखर जोशी, अभिलाषा गाँधी फैलो, निशा शर्मा गाँधी फैलो, बीना भण्डारी बाल विकास परियोजना अधिकारी, अनिल कुमार, सहायक अभियंता, पेयजल, निगम, अमरजीत बजाज सहायक अध्यापक, प्रभात जोशी अवर अभियंता पेयजल निगम, डॉ आर.एस. झा पशु चिकित्साधिकारी, सुभाषिनी सहायक खण्ड विकास अधिकारी अमित मेहरा, उपकार्यक्रम अधिकारी, तौफिक मियॉ ब्लॉक मिशन प्रबंधक, मो०रिजवान बी.पी.एम. एन.एच.एम. स्वास्थ्य, सुमित उपाध्याय कनिष्ठ सहायक आदि उपस्थित थे।