जलियांवाला कांड का बदला लेने वाले शहीद उधम सिंह कंबोज का मनाया 123 वां जन्मदिन
फोटो विवरण-गदरपुर में शहीद ऊधम सिंह कम्बोज के चित्र पर माल्यार्पण करते लोग।
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। कंबोज धर्मशाला में शहीद ऊधम सिंह का 123 वां जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर शहीद ऊधम सिंह कम्बोज की मूर्ति पर माल्यर्पण कर उन्हें याद किया गया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता ओम प्रकाश ने कहा कि 123 वर्ष पूर्व एक महान विभूति ने जन्म लिया था जो बाद में राम मोहम्मद सिंह आजाद अथवा ऊधम सिंह कंबोज के नाम से जाने गए सन 1919 में वैशाखी वाले दिन हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड के विरोध में उनके मन में ज्वाला धधक रही थी और 21 वर्ष बाद इंग्लैंड जाकर उन्होंने सर माइकल ओ डायर को कैंकस्टन हॉल में गोली मार कर बदला लिया उन्हें बाद में फांसी देकर शहीद किया गया था इस मौके पर कंबोज महासभा एवं स्मारक ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया। इस मौके पर कंबोज महासभा के अध्यक्ष किशन विनायक, उपाध्यक्ष शिवलाल कंबोज, अशोक कंबोज, मनोज कंबोज, अमित कंबोज, पं. ताराचंद शर्मा, इकबाल अहमद, सलीम अहमद, बाबा सतनाम चंद, वीनस मसीह, महेंद्र पाल सिंह एवं देवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-