धान खरीद में होने वाली परेशनी को लेकर किसान यूनियन ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
संक्षिप्त
गदरपुर। भारतीय किसान यूनियन ने किसानों को धान खरीद के दौरान होने वाली परेशानियों के सम्बंध में उपजिलाधिकारी के नाम सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को दिया। जिसमें शीघ्र समस्याओं का समाधान किये जाने की मांग की गयी।
विस्तृत
गदरपुर। किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह गौराया के नेतृत्व में दर्जनों किसान तहसील कार्यालय पहुंचे। यहां पर किसानों ने एसडीएम के नाम सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार देवेन्द्र सिंह बिष्ट को सौंपा। ज्ञापन धान खरीद के दौरान किसानों को सुविधायें उपलब्ध करवायी जायें। जिसमें कहा गया कि किसान की ट्राली जिसकी बोली द्वारा धान खरीद लिया गया है उसे उसी दिन राईस मिल में खाली करवायी जाये। धान खरीद के दौरान ही किसान का उसी समय ही जैजै फार्म 5 दिया जाये। मण्डी परिषद में किसानों के लिए पानी एवं शौचालय की व्यवस्था मंडी में की जाये। धान की नमी मंडी में रखी गयी मशीन की ही मान्य होनी चाहिए। किसानों ने कहा कि राईस मिलर्स द्वारा मशीन से धान की नमी नापी जाती है जो 4 से 7 प्रतिशत आती है उसे किसान नहीं मानेगा। मंडी परिसर में किसानों के ही ट्रेक्टर ट्राली खड़ी हो किराये के ट्रेक्टर ट्राली मंडी से बाहर खड़े किये जाये। कच्चे आढ़ती के कांटों पर ही किसान का अधिक से अधिक धान तोला जाये। कच्चे आढ़ती की तोल को पारदर्शी बनाने के लिए सरकारी कांटा नयी मंडी की तोल पर्ची अनिवार्य की जाये एवं ट्राली का उतार उसी जगह हो जिस जगह आढ़त का वर्णन लाईसंेस देते समय फाईल में विवरण दिया गया हो। खतौनी सत्यापन का कार्य को सरल एवं आसान किया जाये। पंखा मोटर इल्यादि उपकरण समय से पूर्व रिपेयर या सर्विस करवा लिया जाये जिससे किसानों को दिक्कत आदि न हो। धान की ट्राली सरकारी कांटे पर तोलने के बाद मीलर अपने धर्म कांटे पर तोलता है उसके बदले में किसान से 50 रुपये या 100 वसूलता है इस वसूली को बंद करते हुए मंडी प्रशासन गंभीरता से देखे। ज्ञापन देने वालो में प्रदेश अध्यक्ष सलविन्दर सिंह कलसी, सुखविन्दर सिंह, सुखवंत सिंह, रणजीत सिंह, सलविन्दर सिंह, अशोक कुमार, सुरजीत डाबर, भूपेन्द्र सिंह, जगीर सिंह, सुखविन्दर पोपली, गुरनाम सिंह, सोनू सिंह, सुरजीत वेदी, करवल सिंह आदि किसान मौजूद थे।