भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने गदरपुर अस्पताल में आयुष्मान भव कार्यक्रम का किया शुभारम्भ
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। विश्व के सबसे लोकप्रिय जन नेता ,देश के यशस्वी प्रधामंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर गदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित आयुष्मान भव कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने फीता काट कर किया। कार्यक्रम के तहत अस्पताल में रक्त दान शिविर, अटल आयुष्मान कार्ड निर्माण, बच्चों का टीकाकरण, क्षय रोग निवारण कैंप एवं परिवार नियोजन जैसे स्वास्थ संबंधी कार्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे है जिसका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना, नरेश हुड़िया, राजेश गुम्बर मिन्नी, रिजवान हुसैन, कपिल गण्डा ,कुनाल रस्तोगी, राजकुमार मिगलानी, शाहनूर अली, हरलोक नामधारी, सतीश छाबड़ा ,मिंटू रस्तोगी, डा. अंजनी कुमार सहित काफी संख्या में चिकित्सा कर्मी मौजूद थे।