तहसील दिवस पर दो दर्जन समस्यायें दर्ज -एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निदान करने के दिये दिशा निर्देश
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
स्ंक्षित
गदपुर। तहसील कार्यालय में आयोजित तहसील दिवस पर करीब 24 समस्यायें दर्ज की गयी। जिसमें अधिकांश जाति प्रमाण-पत्र जारी किये की लोगों द्वारा समस्यायें दर्ज करवायी गयी।
विस्तृत
गदरपुर। मंगलवार को तहसील कार्यालय में एसडीएम राकेश तिवारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया गया। तहसील दिवस में करीब 24 समस्यायें दर्ज की गयी। जिसमें जाति प्रमाण पत्र बनाने की 24 व इसके अतिरिक्त किसान पेंशन, चैहदी तस्दीक, आय प्रमाण पत्र, नकल जारी आदि शामिल थी। इस दौरान एसडीएम द्वारा दर्ज की गयी समस्याओं को उपस्थित संबंधित विभाग को समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के दिशा निर्देश दिये गये। वही तहसीलदार देवेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा भी दर्ज समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने को कहा गया। इस मौके पर नायब नाजिर मोहम्मद उमर, राजस्व निरीक्षक लक्षमण राम, शेखर जोशी खंड विकास अधिकारी, अनिल कुमार कृषि अधिकारी, रवि शंकर झा पशु चिकित्साधिकारी, राजपाल सिंह सहायक विकास अधिकारी, मधु सूदन, गीता जोशी बाल विकास परियोजना अधिकारी, रवि महेता खंड शिक्षा अधिकारी, एसपीएस सहायक अभियंता लोनिवि, शैलन्द्र भटनागर सहायक अभियंता सिंचाई विभाग, अनिल कुमार सहायक अभियंता लद्यु सिंचाई विभाग, मनोज बर्गली कनिष्ट अभियंता जल संस्थान, हरीश चन्द पूर्ति निरीक्षक, विनय कुमार रावत सहायक अभियंता नलकूप, संजीव सरना चिकित्साधिकारी, विद्या सागर पाठक उपखंड अधिकारी विद्युत विभाग, प्रवीन कुमार सक्सैना अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद, शिव प्रसाद गुप्ता नगरपालिका परिषद, सरिता रावा अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत गूलरभोज, संजय कुमार नगर पंचायत दिनेशपुर, जितेन्द्र कुमार सुयाल अधिशासी अधिकारी पेयजल, सुरेश तिवारी, मोहम्मद इब्राहिम गन्ना विकास निरीक्षक, गिरीश चन्द पंत कोषाधिकारी, रामदत्त जोशी उद्यान पर्यवेक्षक, डीएस बौरा क्षेत्र पर्यवेक्षक आदि मौजूद थे।
समस्याओं से अधिक अधिकारी मौजूद
तहसील दिवस पर समस्याओं को दर्ज करवाने वालों की संख्या उपस्थित विभिन्न विभाग के अधिकारियों से कम देखी गयी। इससे लगता है कि नगर व क्षेत्र में लोगोें की समस्यायें कम है जबकि समस्याओं को हल करने के लिए तहसील दिवस पर अधिकांश विभाग के अधिकारी मौजूद थे। इतना ही नहीं कि तहसील दिवस पर कई विभाग की समस्यायें ही दर्ज नहीं हुई।