गौ की रक्षा के लिए गौ-शाला लेकर हुई बैठक, कई विषयों पर की गयी चर्चा
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। श्री सनातन धर्म मंदिर में गौशाला के प्रस्ताव हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के कुछ गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए। जिसमें गौर रक्षा के लिए गौ-शाला को लेकर कई विषयों पर लेकर चर्चा की गई। जिसमें हमें गौशाला हेतु प्रस्ताव किया गया। जिसमें 500 व्यक्तियों को संस्था के साथ जोड़ने के लिए कहा गया। जिससे गौशाला संचालन हेतु मदद मिल सके और सबका आशीर्वाद मिल सके। जिससे यह कार्य शुरू कर सकें। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजकुमार भुड्डी व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बैहड़, जियो जिंदगी रमन छाबड़ा, राष्ट्रीय सेवक संघ से विनोद चुघ, नगर अध्यक्ष हरीश अरोड़ा, नगर उपाध्यक्ष अमित सेतिया, विकास तनेजा, सोनू पोपली, अजय आहूजा, सोनित मदान, पंकज बजाज, अखिल भारतीय श्याम परिवार का अध्यक्ष चेतन कक्कड़, नितिन छाबड़ा, जय भवानी मंडल से सोमनाथ छाबड़ा, भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के अध्यक्ष मुनी भुसरी, गौ सेवक निपुण गगनेजा, श्री श्याम मित्र मंडल से अंकित गगनेजा, परी गगनेजा उपस्थित रहे।