भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा को श्रीरामलीला कमेटी अनाज मंडी ने किया सम्मानित
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। श्री रामलीला कमेटी (अनाज मण्डी ) द्वारा बुधवार रात्रि को आयोजित श्री रामलीला मंचन के दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा का स्वागत करते हुए कमेटी अध्यक्ष रविन्द्र बजाज के नेतृत्व में स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान श्री सुखीजा ने सम्बोधित करते हुए कहा श्रीरामलीला के मंचन से हमें श्री राम के आदर्शो, भाई-भाई का प्रेम आदि की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि हमें भी अपने जीवन में श्रीराम के आदर्शों पर चलने का प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना, कपिल गण्डा, कृष्ण लाल अनेजा, सोमनाथ छाबड़ा, कृष्ण लाल बत्रा, अजय खेड़ा, अशोक धीर आदि रामलीला कमेटी के पदाधिकारी मौजूद थे।
सीधे समाचार, विज्ञापन के लिए सम्पर्क
विनोद कुमार, मान्यता प्राप्त सम्पादक (पत्रकार)
मो. 9719113220
निरन्तर समाचार पढ़ने के लिए vinodvarta.inपर लॉगिन करें।