कांग्रेसी सांसद के यहां मिले पैसे को लेकर भाजपा ने राहुल गांधी का फूंका पुतला -कांग्रेसी सांसद के यहां मिले कालेधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं का हल्लाबोल
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। भाजपा के क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गदरपुर में प्रदर्शन किया और कांग्रेसी नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। मंगलवार को सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शिव मंदिर प्रांगण में एकत्र हुए। यहां से जुलूस निकालकर गूलरभोज चैराहे पर एकत्र होकर उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राहुल गांधी के खिलाफ एवं सोनिया गांधी नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपा विधायक अरविंद पांडेय ने आरोप लगाया कि झारखंड से कांग्रेस के एक राज्यसभा के सांसद से जुड़ी शराब की कंपनी पर आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान जब्त नगदी से यह पता चल गया है कि कांग्रेस और नया गठबंधन इंडिका पूरी तरीके से भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। श्री पांडेय ने कहा की सांसद धीरज प्रसाद साहू के परिवार के ठिकानों पर आयकर अधिकारियों को साढे़ 300 करोड़ से ऊपर की रुपये मिलने पर इससे यह सिद्ध हो जाता है कि कांग्रेस पूरी तरीके से भ्रष्टाचार में लिप्त है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सोनिया राहुल को इसका जवाब देना होगा कि यह किसका पैसा है और कहां से लूट है। श्री पांडेय ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियों पर आरोप लगाने वाले सोनिया कांग्रेस और राहुल भ्रष्टाचार के माध्यम से जमा किए हुए इन पैसों का जवाब दें। इतनी बड़ी नगदी बरामद होने पर पूरा देश हैरान है। पुतला फुकने एवं प्रदर्शन करने वालों में मंडी समिति अध्यक्ष सुभाष गुमबर, राकेश भुड्डी, चंकी हुड़िया, राजेश गुंबर मिन्नी, संतोष गुप्ता, सतीश छाबड़ा, निर्मल नारंग, उपदेश अरोरा, रोहित सुदामा, सतीश मिड्डा, जोगा सिंह, रजत हुड़िया, मनीष भुसरी, जसवीर सिंह चीमा, हैप्पी चंद्र, पूनम ग्रोवर, राजबाला, संतोष श्रीवास्तव, प्रमोद कंबोज, सनी बत्रा, रवि पाल, विजय अरोरा, विपिन गुप्ता, मनोज शर्मा, मुल्कराज अरोरा, प्रवीण गलहोत्रा, गोल्डी चावला, श्याम कालरा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।
सीधे समाचार एवं विज्ञापन भेजने के लिए सम्पकें करें-
सम्पादक- विनोद कुमार
मो. 971911322- 9410588220