भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली -कार्यकर्ताओं ने नकल अध्यादेश लागू किये जाने का समर्थन कर सीएम का जताया आभार
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने नगर में बाइक रैली निकाल नकल अध्यादेश लागू किये जाने का समर्थन किया। शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष मुनि भुसरी एवं संयोजक संयोजक वकुल अरोरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालते हुए प्रदेश में नकल अध्यादेश लागू किये जाने का समर्थन कर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुश्कर धामी का आभार व्यक्त किया। रैली राजकीय इंटर कॉलेज से से प्रारम्भ हुई जो कृष्णा पेट्रोल पंप दिनेशपुर मोड़ पर समाप्त हुई। बाइक रैली का भाजपा काशीपुर के जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस दौरान गंुजन ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में नकल अध्यादेश लागू कर के युवाओं को हितों की रक्षा की है और आने वाले समय में नकल अध्यादेश उत्तराखंड के युवाओं के लिए रामबाण साबित होगा। युवा मोर्चा के गदरपुर मंडल अध्यक्ष मुनि भुसरी ने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं के हितों को ध्यान में रखकर नकल अध्यादेश लागू किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बधाई के पात्र हैं जिन्होंने युवाओं के हितों को ध्यान में रखकर प्रदेश में नकल अध्यादेश लागू किया है। जिसका प्रदेश के युवाओं को समुचित लाभ मिल सकेगा। बाइक रैली के दौरान पूर्व अध्यक्ष चंकित हुडिया, मंडी समिति अध्यक्ष सुभाष गुम्बर, राजेश गुम्बर मिन्नी, भाजपा गदरपुर मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना, सतीश छाबड़ा, अभिषेक वर्मा अनिल जेटली, गुंजन अरोरा, गुलशन शर्मा, ओम प्रकाश सैनी, नरेश हुडिया, नवीन खेड़ा, सुभाष खुराना, आदित्य छाबड़ा, साहिल सुधा, हनुमत भुड्डी, राहुल सैनी, करण सिंह भंडारी, हरीश रल्हन, अंकुश अनेजा, रोहित मुरादिया सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।