श्री अद्वैत स्वरूप विचार आश्रम हरिपुरा में वार्षिक संत सम्मेलन के दौरान क्षेत्र की 5 निर्धन कन्याओं के विवाह हेतु दान दहेज का सामान देकर सहायता की
तुलाराम यादव
केलाखेड़ा। श्री अद्वैत स्वरूप विचार आश्रम हरिपुरा में वार्षिक संत सम्मेलन के दौरान क्षेत्र की 5 निर्धन कन्याओं के विवाह हेतु दान दहेज का सामान देकर सहायता की। श्री अद्वैत स्वरूप विचार आश्रम हरिपुरा में आयोजित वार्षिक विशाल संत सम्मेलन में क्षेत्र की 5 गरीब निर्धन कन्याओं में कुमारी ज्योति पुत्री जगदीश सिंह निवासी पलका चैड़ ,कुमारी प्रियंका पुत्री चरन सिंह मझरा विधि, कुमारी सरस्वती पुत्री स्वर्गीय बिशन सिंह रूपपुर, कुमारी संगीता पुत्री कल्याण दास रोशनपुर,गदरपुर,कुमारी कुसुम पुत्री जगदीश सिंह निवासी बुढ़ान पुर स्वार रामपुर उत्तर प्रदेश की शादियों में देने के लिए दान दहेज देकर सहायता की।इससे पूर्व भी सैकड़ों गरीब निर्धन परिवार की कन्याओं की शादियां करवाने में हरिपुरा गांव के कुछ लोगो ने बड़ चढ़ कर भागेदारी की है।इसके अलावा हरिपुरा में ही कई स्वास्थ्य शिविर भी लगवाए जहां पर रक्तदान ,आंखो की जांच जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं।इस कार्य में संत श्री अध्यात्म प्रेमानंद जी महाराज,सेवादार देशराज कंबोज,राजरानी कंबोज,ने अहम भूमिका निभाइ।
एक्यूपेशर शिविर का आयोजन
केलाखेड़ा। श्री अद्वैत स्वरूप विचार आश्रम हरिपुरा में आयोजित वार्षिक विशाल संत सम्मेलन में हरियाणा के फतेहाबाद से आई श्री परमहंस एक्यूप्रेशर क्लीनिक की टीम ने शिविर लगाकर क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की निशुल्क जांच कर दवाइयां वितरित कर उपचार किया। हरिपुरा गांव में आयोजित वार्षिक विशाल संत सम्मेलन में हरियाणा के फतेहाबाद एवम पंजाब के मलोट से आई टीम मे डाक्टर गुरचरण लाल ग्रोवर,मलोट पंजाब के डॉक्टर राकेश ग्रोवर ने भी शरीर को स्वस्थ रखने,खानपान के द्वारा कैसे अपने शरीर को स्वस्थ रखा जाए पर विस्तृत रूप से विचार व्यक्त किए।उन्होंने क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की मुफ्त में जांच की और निशुल्क दवाइयां वितरित की।टीम के डॉक्टरों ने बताया कि हाथ पैरों में सुन्नपन, लकवा, गठिया, जोड़ों का दर्द, स्त्री पुरषों के गुप्त रोगों,शरीर जकड़न,पुराना सर दर्द,बवासीर,समेत तमाम बीमारियों की जांच की गई और उपाय बताये।