केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट की लंबी उम्र के लिये भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन यज्ञ
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
संक्षिप्त
गदरपुर। केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हवन यज्ञ कर मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ्य जीवन एवं दीघायु की कामना की।
विस्तृत
गदरपुर। रविवार को नगर के युवा भाजपा नेता गुंजन सुखीजा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा बुध बाजार स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में पं. विजय शास्त्री द्वारा हवन यज्ञ किया गया। हवन यज्ञ के साथ केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट जी का जन्मदिन मनाते हुए उनके स्वस्थ्य जीवन व दीर्घायु की कामना की गयी। इस दौरान भाजपा नेता गुंजन सुखीजा ने कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं को जनजन तक पहुचाने का काम केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट द्वारा किया जा रहा है वही नैनीताल लोकसभा सहित उत्तराखण्ड प्रदेश के विकास के लिए केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट द्वारा केंद्र सरकार से भरपूर रूप से सहयोग लिया जा रहा है जिस से प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा प्रदेश का चहुमुखी विकास किया जा रहा है। आज प्रदेश विकास कार्यो की ओर अग्रसर है। बेरोजगारों के लिए रोजगार सहित धरातल पर विकास कार्य आज नजर आ रहे है। इस मौके पर सुरेश खुराना, कपिल गण्डा, विजय अरोरा, वकुल अरोरा, डा. सोनू विश्वास, रोबिन फुटेला, अश्वनी कुमार, संजीव शर्मा, अमन ठुकराल, हरलोक सिंह नामधारी, मिन्टू रस्तोगी, प्रमोद टम्टा, पृथ्वी बजाज सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।