गदरपुर प्रेस क्लब द्वारा महिलाओं को किया सम्मानित -महिलाओं ने कहा कि महिलाओं के सम्मान से ही पुरुषों का सम्मान बढ़ता है
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें।
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
संक्षिप्त
गदरपुर। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गदरपुर प्रेस क्लब द्वारा आयाजित कार्यक्रम में कोराना वरियर्स विभिन्न विभाग की महिलाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि महिलाओं के सम्मान से ही पुरुषों का ही सम्मान बढ़ता है।
विस्तृत
गदरपुर। श्री पुरातन शिव मंदिर स्थित सभागार में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गदरपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष जयकिशन अरोरा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कोरोना काल में अपने कार्यक्षेत्र में लोगों की सेवा कर अपने दायित्वों का निर्वाह किया। इस दौरान प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने एसबीआई में कार्यरत सुप्रिया वर्मा, थाने में कार्यरत एसआई कुसुम रावत, तहसील विभाग में कार्यरत मंजू बिष्ठ, स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत मोनिया चौधरी एवं चौधरी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान महिलाओं ने अपने विचारों मंें कहा कि इस दिवस पर प्रेस क्लब द्वारा सम्मानित कर उन्हें जो सम्मान दिया है यह उन लोगों के लिए एक संदेश है तो महिलाओं की उपेक्षा करते है और महिलाओं के सम्मान की वजह उनका उत्पीड़न करते है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान से पुरुषों का भी सम्मान बढ़ता है। इस दौर प्रेस क्लब अध्यक्ष जय किशन अरोरा ने कहा कि इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान प्रसंशा और प्यार प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर समाज के हर व्यक्ति को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। इस दौरान प्रेस क्लब संरक्षक एनएस धालीवाल ने कहा कि समाज और देश का विकास बिना महिला के नहीं हो सकता है क्योंकि समाज को बनाने में ही महिलाओं का ही महत्वपूर्ण योगदान है। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रुप से कार्यवाहक अध्यक्ष महेन्द्र सिंह, अशोक छाबड़ा ने किया। इस मौके पर अमरजीत सिंह, जसपाल डोगरा, विनोद विनोद कुमार, शशांक त्यागी, केवल अरोरा, रोहित कालड़ा, राकेश गूम्बर, रतन लाल कम्बोज, गंगा सिंह राणा आदि मौजूद थे।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें।