अयोध्या में भगवान श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य नगर में निकाली गयी विशाल शोभा यात्रा -नगर के मुख्य बाजार को जगह-जगह पर त्वरण द्वारों से सजाया गया, जोरदार स्वागत एवं प्रसाद वितरण किया गया
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। 22 जनवरी (सोमवार) को अयोध्या में भगवान श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में श्रीशिव पार्वती श्रीरामलीला कमेटी, श्री शिव मंदिर रामलीला कमेटी एवं अनाज मंडी श्रीरामलीला कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में नगर में विशाल शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा आवास विकास स्थित श्री पार्वती श्री रामलीला मैदान से प्रारभ्भ हुई जो गूलरभोज रोड, सकैनिया मोड़, मुख्य बाजार से होते हुए पुरानी अनाज मंडी से होते हुए श्री शिव मंदिर पर समाप्त हुई। शोभा यात्रा में जमकर आतिशबाजी एवं ढोल नगाड़ों की धुन में भारी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने भाग लेते हुए भगवान श्रीराम के उद्घोष एवं गुणगान से नगर को श्रीराम की महिमा में डूब गया। शोभा यात्रा में सुंदर भजनों और डीजे की मधुर स्वर लहरियों के बीच पुरुष महिला श्रद्धालु नाचते गाते चल रहे थे। विशाल शोभा यात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया गया और जगह-जगह पर प्रसाद वितरण किया। शोभा यात्रा को लेकर नगर को त्वरण द्वारों, गुब्बरों एव श्रीराम के ध्वज से सजाया गया। शोभा यात्रा में शिव मंदिर रामलीला कमेटी अध्यक्ष अनिल गुम्बर, शिव पार्वती श्रीरामलीला कमेटी अध्यक्ष. प्रेम सचदेवा, अनाज मंडी श्रीरामलीला कमेटी अध्यक्ष रविन्द्र बजाज श्री राम ध्वज लेकर आगे चल रहे थे। इस मौके पर विधायक अरविन्द पांडेय, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़, संदीप चावला, राहुल अनेजा, कृष्ण लाल अनेजा, सुरेश खुराना, अशोक हुड़िया, टीकम खेड़ा, संजीव झाम, संतोष गुप्ता, जय किशन अरोरा, वेद भगत, अनिल गगनेजा, प्रमोद बजाज, पं. राजन शर्मा, पं. विजय शास्त्री, विनोद भुसरी, वेदराज बजाज, अशोक घीर, सतीश छाबड़ा, मुनि भुसरी, बंटी पोपली, लवली हुड़िया, पंकज सेतिया, तिलकराज गंभीर, विजय छाबड़ा, डीके बाजपेयी, अरविन्द धवन, अजय खेड़ा, सुभाष खुराना, सतीश भुड्डी, राजेश बजाज, चंकी बजाज, सुभाष गुम्बर, राजेश गुम्बर मिन्नी, राकेश भुड्डी, विजय भुड्डी, मुकेश भुसरी, चंकित हुड़िया, परमतीज पम्मा, मनोज गुम्बर, अभिषेक गुम्बर, निर्मल नारंग, मनोज रघुवंशी, राजेश डाबर, मनोज डाबर, सतीश अनेजा, रमन छाबड़ा, सोमनाथ छाबड़ा, संजीव नागपाल, कृष्ण लाल बत्रा, लेखराज नागपाल, वैभव गोयल, राजेश अग्रवाल, गौरव मदान, रमन चैधरी, अंजू भुड्डी, डिम्पल आहूजा, ज्योति ग्रोवर, ममता बाजपेयी, राजबाला चैहान, कुलबीरी चैधरी, सुनीता सुखीजा सहित काफी संख्या में महिलायें व पुरुष मौजूद थे। शोभायात्रा के उपरान्त श्री शिव मंदिर पर विशाल भण्डारे का भी आयोजन किया गया।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
सीधे समाचार एवं विज्ञापन भेजने के लिए सम्पकें करें-
मान्यता प्राप्त सम्पादक- विनोद कुमार
मो. 971911322- 9410588220